Uncategorized

कोसमर्रा व कोपेडीह में पुलिस की छापेमारी, अवैध शराब बेचते दो पकड़ाए

64 पौवा देशी-महुआ शराब जब्त, 180 बोरी लाहन-भट्ठियां ध्वस्त

धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत भखारा पुलिस ने ग्राम कोसमर्रा एवं कोपेडीह में मिल रही शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग प्रकरणों में छापेमारी की। पुलिस रेड से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया। ग्राम कोसमर्रा के नया तालाब क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर दबिश देकर 19 वर्षीय लेखराम पारधी को पकड़ा गया। तलाशी में 29 पौवा देशी शराब कुल 5.220 लीटर एवं बिक्री रकम 750 रुपये बरामद हुई। आरोपी के बताए स्थान से छिपाकर रखी अतिरिक्त शराब भी जब्त की गई। कुल जप्ती 3,070 रुपये की हुई। आरोपी पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेजा गया। ग्राम कोपेडीह में अवैध कच्ची महुआ शराब की शिकायत पर पुलिस ने खेत, खलिहान, तालाब एवं नहर-नालों के आसपास गुप्त रूप से संचालित ठिकानों पर दबिश दी। कार्रवाई में शराब निर्माण की भट्ठियां, उपकरण एवं लगभग 170-180 बोरी महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। ठिकाने बदलकर कारोबार करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। कोलियारी मोड़ पर घेराबंदी कर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 05 एन 4131 को रोका गया। तलाशी में वाहन से 35 पौवा देशी प्लेन शराब कुल 6.300 लीटर बरामद हुई। आरोपी तुलसी राम साहू उर्फ राजू 54 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 3 भखारा के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। बाइक सहित कुल 17,800 रुपये की जप्ती कर आरोपी को जेल भेजा गया। धमतरी पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक प्रावधानों के तहत त्वरित कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। साथ ही उनके संपूर्ण नेटवर्क एवं आर्थिक स्रोतों पर भी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!