Uncategorized

नगर निगम, गायत्री परिवार व स्काउट गाइड ने चलाया स्वच्छता अभियान

कर्मा चौक महात्मा गांधी वार्ड में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम व ली गई स्वच्छता शपथ

धमतरी – कलेक्टर अबिनाश मिश्रा व नगर निगम आयुक्त प्रिया गोयल के संयुक्त मार्गदर्शन में धमतरी नगर के प्रत्येक वार्डों में आम नागरिकों के सहयोग से स्वच्छता हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है ।इसी तारतम्य में 8 मई शुक्रवार को कर्मा चौक ,बाजार चौक, महात्मा गांधी वार्ड में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें नगर निगम के अधिकारी, कर्मचारी, स्वच्छता प्रभारी स्वच्छता दीदी तथा गायत्री परिवार के सदस्य, स्काउट गाइड के जिला अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, उपाध्यक्ष गजानंद साहू, शेखन साहू ,कौशल प्रसाद साहू ,राजू साहू, गोविंद मीनपाल, एकता सिंह एवं समस्त गायत्री परिवार के सदस्य व पार्षद ईश्वर सोनकर, सहित सभी ने साफ-सफाई का कार्य किया तथा स्वच्छता शपथ भी लिया गया कि भविष्य में अपने-अपने वार्ड व चौक चौराहाओं को स्वच्छ रखेंगे तथा लोगों को प्रेरित भी करेंगे तथा गंदगी से होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जानकारी देंगे यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!