डोंगेश्वर धाम देवपुर में 23 से तीन दिवसीय 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री की होगी प्राण प्रतिष्ठा
श्रद्धा प्रज्ञा जन जागरण समिति देवपुर (कण्डेल) द्वारा गायत्री जयंती के अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से नव निर्मित भव्य गायत्री मंदिर में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा समारोह एवं तीन दिवसीय 23 से 25 जून को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ के साथ परम पूज्य गुरुदेव का पावन प्रज्ञा पुराण एवं विभिन्न संस्कार संपन्न किया जावेगा। प्रथम दिवस 23 जून मंगलवार को भव्य शोभायात्रा हनुमान मंदिर से 2 बजे प्रारंभ होकर मेला स्थल तक, फिर पावन प्रज्ञा पुराण कथा। द्वितीय दिवस 24 जून बुधवार को ब्रह्म मुहूर्त में मां गायत्री की प्राण प्रतिष्ठा,9कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, प्रज्ञा पुराण एवं संध्या दीप महायज्ञ। तृतीय एवं अंतिम दिवस 25 जून गुरुवार को 9 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ, विभिन्न संस्कार एवं प्रज्ञा पुराण , समापन एवं ऋषि पुत्रों की बिदाई। श्रद्धा प्रज्ञा जन जागरण समिति के अध्यक्ष बिसहत राम साहू, प्रमुख सदस्य पारस मणि साहू एवं पूर्णानंद साहू ने बताया कि मंदिर निर्माण इस क्षेत्र के 40 से अधिक गांवों के धर्म प्रेमी सज्जनों के सहयोग से मिल कर बना है।यह मंदिर आस्था एवं विश्वास के केन्द्र के साथ भविष्य में जन जागरण के केन्द्र के रूप में विकसित किया जावेगा जहां विभिन्न प्रकार के व्यक्ति निर्माण, परिवार एवं समाज निर्माण के साथ राष्ट निर्माण के कार्यक्रम संचालित किया जावेगा। उक्त जानकारी दिलीप नाग ने दी है.
