Uncategorized

जहां भी उपयुक्त स्थान मिले उसे ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करें – टंकराम वर्मा

ग्राम संबलपुर में अमृत सरोवर के किनारे भाजपा ने किया वृहत वृक्षारोपण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास, विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष एवं रिकॉर्ड 4400 दिन पूर्ण होने के विशेष अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देश भर में विभिन्न आयोजन कर रही है।पर्यावरण एवं जल संरक्षण तथा वृक्षारोपण वर्तमान समय में सबसे आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए धमतरी जिले के ग्राम संबलपुर में अमृत सरोवर के किनारे वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि जून जुलाई का महीना मानसून के शुभागमन का समय होता है। ऐसे समय में हर व्यक्ति को जितना संभव हो सके पौधे लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत 140 करोड़ से अधिक आबादी वाला देश है। जनसुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा स्वास्थ्य, आवास इत्यादि सभी चीजों के निर्माण में कहीं ना कहीं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है, इसकी भरपाई अधिक से अधिक पेड़ लगाकर, वाटर हार्वेस्टिंग इत्यादि की संरचनाएं विकसित कर ही की जा सकती है। मोदी जी ने देश के हजारों गांवों में बहुत सुंदर अमृत सरोवरों का निर्माण कराया है, इन सरोवरों ने ग्राम्य जीवन को प्रकृति के और अधिक नजदीक ले जाने का काम किया है। अमृत सरोवर के चारों ओर सुंदर पेड़ लगाकर अमृत वाटिका बनाने की जिम्मेदारी आम नागरिक की है। उन्होंने कहा कि जहाँ भी उपयुक्त स्थान मिले उसे ऑक्सीजोन के रूप में विकसित करें ताकि हमें शुद्ध हवा, स्वच्छ वातावरण मिल सके। वृक्षारोपण कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक ठाकुर, किसान मोर्चा के जिले के प्रभारी राजेश साहू, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, नगर निगम धमतरी के महापौर जगदीश रामू रोहरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशि पवार, पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के जिला संयोजक कविंद्र जैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहिताश मिश्रा, महिल मोर्चा प्रदेश मंत्री डॉ बीथीका विश्वास, जिला उपाध्यक्ष विजय यदु, हेमंत चंद्राकर, विजय साहू, प्रताप्र राव कृदत्त, शिरोमणि राव घोरपड़े, तारेंद्र चंद्राकर, डेनिस चंद्राकर, महावीर सिन्हा , मिश्री पटेल, नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू, शुभम जायसवाल, जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव, रघुनंदन साहू, बालाराम साहू, नरेश सिन्हा, भवानी यादव, अजय ध्रुव, रामायण साहू, सिंधु बैंस, गीतेश्वरी साहू, एवन साहू, संतोष सोनकर, बशीर अहमद, महेंद्र खंडेलवाल, अखिलेश सोनकर, कोमल सार्वा, हुलासराम साहू, केशव साहू, सोनाराम साहू, कोमल देवांगन, ओमेश यादव, हरिओम साहू, रामाधार यादव, अजय डडसेना, प्रभात बैस, अविनाश दुबे, आनंद मेश्राम, कृष्णा हिरवानी, थानेंद्र साहू, गौरव मगर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने पेड़ लगाये। कार्यक्रम में संबलपुर सोसाइटी प्रबंधन एवं वन विभाग का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!