Uncategorized
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर 1 लाख हस्ताक्षर के साथ गौ सेवा आयोग द्वारा कल कलेक्टर को दिया जाएगा ज्ञापन
गौ सेवा आयोग जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने सभी गौ प्रेमियों से राष्ट्रव्यापी अभियान मे उपस्थिति का किया आव्हान

धमतरी- संतो के आहवान पर पूरे भारत देश मे जिला स्तर पर गौ भक्तो के द्वारा एक लाख हस्ताक्षर किए गौ माता को राष्ट माता घोषित करने हेतु 27 जुलाई को धमतरी के गौ भक्तो द्वारा कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। गौ सेवा आयोग के जिलाध्यक्ष हेमराज सोनी ने सभी गौ प्रेमियों को आव्हान किया है। धमतरी, नगरी, कुरुद क्षेत्र से गौ भक्त मां कर्मा चौक पर एकत्रीकरण 27 जुलाई को सुबह 9 बजे भजन कीर्तन व गौ माता के साथ पैदल मार्च करके कलेक्ट्रेट मे गौ भक्तो के द्वारा राष्ट्रव्यापी इस अभियान में शामिल होगे।
