Uncategorized

जनसंपर्क के दौरान ग्राम भरारी में खूबलाल ध्रुव ने वरिष्ठजनों से की आत्मीय मुलाक़ात

वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और अनुभव समाज तथा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रेरणादायक होता है-खूबलाल

धमतरी। ग्राम भरारी में जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव ने क्षेत्र के वरिष्ठजनों अर्जुन सोनकर, तुलाराम सोनकर एवं मोहन निषाद सहित अनेक ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने वरिष्ठजनों का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की।
खूबलाल ध्रुव ने कहा कि ग्राम भरारी एक मेहनतकश, संपन्न एवं विकासशील गांव है, जहां के लोग सामाजिक एकता और परिश्रम के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन और अनुभव समाज तथा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रेरणादायक रहता है।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने भी विभिन्न स्थानीय विषयों पर अपने सुझाव साझा किए। खूबलाल ध्रुव ने सभी सम्मानित वरिष्ठजनों एवं ग्रामवासियों के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!