Uncategorized

बाबा बैघनाथ धाम यात्रा के लिए बोल बम सेवा समिति कुरूद की हुई तैयारी बैठक

यात्रा से वापसी के पश्चात 16 अगस्त से कुरूद नगर में समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं रचनात्मक आयोजन होंगे- भानु चंद्राकर

कुरूद के बाबा बैद्यनाथ मंदिर परिसर में बोल बम सेवा समिति के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुआ, समिति के पदाधिकारियों ने मंदिर परिसर में पौधारोपण किये और नगरपालिका के सर्वसुविधा युक्त अब्दुल कलाम गार्डन का भी निरीक्षण किये, बैठक मे संस्था के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर द्वारा सावन महोत्सव 2026 उत्सव मनाने के लिए प्रस्ताव लाया गया, बाबा बैधनाथ धाम यात्रा इस बार संस्था के शिवभक्तगण सर्व सुविधा युक्त बसों में रवाना होंगे, समिति के सैकड़ों सदस्यगण अलग अलग तारीख़ों मे ट्रेन के माध्यम से भी यात्रा करेंगे, किंतु ट्रेन में पहले सोमवार को पर्याप्त संख्या मे टिकट नहीं मिलने के कारण समिति के पदाधिकारियों एवं सेवक सदस्यगण 1 से 9 अगस्त तक एयरकंडिशनर सर्व सुविधा युक्त बसों के माध्यम से यात्रा में जाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने सहमति दिये. यात्रा को सफल बनाने के लिए पूर्व की भाँति मुखिया पदाधिकारीगण नियुक्त किये गये है, यात्रा मे बाबा बैद्यनाथ धाम एवं बासुकीनाथ धाम के लिए तैयारी किया जा रहा है, यात्रा 1 से 9 अगस्त तक बसों के माध्यम से फ़ाइनल है.
बोल बम सेवा समिति कुरूद का निरंतर 25 वर्षों से यात्रा कर रहे है 2025 में संस्था द्वारा सावन महोत्सव का रजत जयंती वर्ष मनाया गया, इस बार यात्रा का 26 वें वर्ष के लिए तैयारी किया जा रहा है, बाबा बैद्यनाथ जी के आशीर्वाद से संस्था का अद्भुत यात्रा निरंतर बना हुआ है, बोल बम सेवा समिति से जुड़े समस्त सदस्यगण एवं शिवभक्त इस यात्रा के लिए सादर आमंत्रित है, समिति के अध्यक्ष, पदाधिकारियों एवं मुखिया सदस्यों से संपर्क कर नियम शर्तों के साथ यात्रा के लिए अपना पंजीयन करा सकते है.समिति अध्यक्ष भानु चन्द्राकर ने बताया यात्रा से वापसी के पश्चात 16 अगस्त से कुरूद नगर में बोल बम सेवा समिति द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक, धार्मिक एवं रचनात्मक आयोजन किये जायेगे.बैठक में अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, उपाध्यक्ष नंद आमदे, सचिव शरद पंडा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष भारत साहु, सहसचिव कमल शर्मा, मिडिया प्रभारी किशोर यादव, रवि चुनमुन चन्द्राकर, भोजन-भंडारा प्रभारी प्रकाश चैनवानी सम्मिलित हुए.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!