23 जून को महेश नवमी महोत्सव की तैयारियों में जुटा माहेश्वरी समाज,डॉ. जे.एस. खालसा एवं डॉ. आशीष खालसा द्वारा नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर

धमतरी । सेवा, त्याग और सदाचार, संगठित समाज के आधार का प्रतीक माहेश्वरी समाज धमतरी, माहेश्वरी महिला मंडल धमतरी एवं माहेश्वरी युवा संगठन धमतरी के संयुक्त तत्वावधान में महेश नवमी महोत्सव 23 जून मंगलवार को श्री खाटू श्याम मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया, गुजराती कॉलोनी, धमतरी में मनाया जाएगा। महेश नवमी के पावन पर्व के पूर्व दिवस 22 जून प्रात: 10 बजे माहेश्वरी महिला मंडल धमतरी द्वारा जिला चिकित्सालय धमतरी में शरबत/मठा वितरण। पश्चात नि:शुल्क हाउजी एवं एक मिनट गेम का आयोजन किया गया है। 23 जून मंगलवार को महेश नवमी के अवसर पर प्रात: 6:30 बजे प्रभातफेरी के रूप में शुरू होगी जो दुर्गा मंदिर पावर हाउस से निकलकर श्री खाटू श्याम मंदिर तक पहुंचेगी। प्रात: 8 बजे पूजा-अर्चना व ध्वजारोहण, प्रात: 9 बजे नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें डॉ. जगविंदर सिंह खालसा, एमबीएस, एमएस एवं डॉ. आशीष खालसा, खालसा नर्सिंग होम उपस्थित रहेंगे।प्रात: 10:30 बजे परिचर्चा में डॉ. आशीष खालसा द्वारा मधुमेह और आँख के विषय पर विशेष व्याख्यान प्रस्तुत किया जायेगा। दोपहर 12 बजे माहेश्वरी समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत 10वीं-12वीं में 80 प्रतिशत+, सीए, डॉक्टर, इंजीनियर युवाओं का सम्मान किया जायेगा। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज धमतरी के अध्यक्ष राजेन्द्र माहेश्वरी एवं सचिव डॉ. श्रीकांत जाजू ने सभी समाजजनों से उक्त कार्यक्रम में सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है।
