भाजपा नेत्री द्वारा जैन धर्म व जिन शासन को बदनाम करने हेतु लगाए गए है बेबुनियाद गंभीर आरोप, जैन समाज इसका पुरजोर विरोध करता है-आकाश गोलछा

सकल जैन श्रीसंघ धमतरी अध्यक्ष आकाश गोलछा ने कहा कि बीजेपी सरकार और उसके नेताओं का जैन धर्म व जिन शासन विरोधी मानसिकता है इस कड़ी में नया नाम बीजेपी नेता मेनका गांधी का है जिन्होंने सम्पूर्ण जैन धर्म जिन शासन पर आरोप लगाया है की 15 लाख मोरो की हत्या जैन धर्म जिन शासन के द्वारा हुई है.बिना किसी प्रमाण और सबूत के आज कोई कुछ भी आरोप जैन धर्म जिन शासन के ऊपर लगा रहा है सकल जैन समाज मेनका गांधी के बयान की घोर निंदा करता है और बीजेपी सरकार की जैन धर्म जिन शासन विरोधी मानसिकता का पुरजोर विरोध करता है.
मेनका गांधी ने 15 लाख मोरो की हत्या का जैन धर्म जिन शासन पर आरोप लगाया है सकल जैन समाज पूछता है 1 चीटी के भी प्राण जिस जैन धर्म जिन शासन में बचाया जाता है आपने पूरे भारत और विश्व में जैन धर्म जिन शासन को किस साजिश के तहत 15 लाख मोरो की हत्या का जिम्मेदार बताया है अगर प्रमाण है तो पूरे भारत के सामने पेश करे और अगर साबित नही कर सकती तो अब सिर्फ माफी से काम नही चलेगा कानूनी कार्रवाई और मुकदमे के लिए तैयार रहे. जैन धर्म व जिन शासन को पूरे भारत में बदनाम करने की रणनीति और नियत से आरोप लगाया जा रहा है.
