लंबी छुट्टी के बाद लौटीं निगम आयुक्त प्रिया गोयल, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार
पुनः पदभार ग्रहण करते ही प्रशासनिक गतिविधियां हुईं तेज, लंबित योजनाओं और विभागीय कार्यों के शीघ्र निराकरण पर फोकस

धमतरी। नगर निगम धमतरी की आयुक्त प्रिया गोयल ने लंबी छुट्टी के बाद सोमवार को पुनः अपना पदभार ग्रहण कर लिया। उनके वापस लौटने के साथ ही नगर निगम की प्रशासनिक गतिविधियों में फिर से तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। शहर में चल रहे विकास कार्यों, निर्माण परियोजनाओं तथा विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण की दिशा में अब तेजी से कार्य होने की संभावना है।
नगर निगम आयुक्त के पदभार संभालते ही अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी विभागीय कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है। आगामी दिनों में शहर के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति का आकलन किया जाएगा और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए जाएंगे। विशेष रूप से सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, जल संरक्षण, भवन अनुज्ञा, राजस्व वसूली तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी.
बरसात के मौसम को देखते हुए शहर में जलभराव की समस्या, नालों की सफाई, नियमित कचरा संग्रहण तथा पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर भी विशेष ध्यान रहेगा। निगम प्रशासन इन कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करेगा ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उम्मीद जताई जा रही हैँ कि आयुक्त प्रिया गोयल के नेतृत्व में नगर निगम की कार्यप्रणाली और अधिक प्रभावी होगी तथा लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को गति मिलेगी। शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर भी विशेष फोकस रहेगा।
