Uncategorized

जगन्नाथ रथ यात्रा की वापसी पर लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष ने पूजा अर्चना का क्षेत्र के सुख शांति एवं समृद्धि के लिए की प्रार्थना

चतुर्मास में धर्म की धरती में निर्मित होने वाला अध्यात्म मय वातावरण क्षेत्र में करती है सुख शांति एवं समृद्धि का संचार-: विजय मोटवानी

धमतरी- जनकपुर अपने मौसी के घर से भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र दिव्य धाम के लिए पूरी आस्था एवं श्रद्धा के साथ रास्ते भर श्रद्धालुओं तथा भक्तों को दर्शन देते हुए जगदीश मंदिर के लिए प्रस्थान किये जिसमें जयकारे के साथ धार्मिक धुन धर्ममय वातावरण का निर्माण कर रही थी, रास्ते भर गजामूंग का प्रसाद वितरित किया जा रहा था। रास्ते में भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना नगर निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा, लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष विजय मोटवानी, पार्षदगण पिंटू यादव,कुलेश सोनी, द्वारा किया गया,रथ में शामिल सभी श्रद्धालु जनों को इस शहर की भक्ति में पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन की मंगलमय कामना की है और कहा है कि धर्म की धरती में चातुर्मास का वातावरण शहर को आध्यात्मिक में कर देता है जिससे हमें मानसिक सुख एवं शांति प्राप्ति होती है और यही से समृद्धि का द्वार खुलता है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!