Uncategorized

धमतरी को विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ा रहे रामू रोहरा – डॉ बीथिका विश्वास

नालंदा परिसर, हाईटेक बस स्टैण्ड, प्रमुख सड़को सहित अन्य विकास कार्यो के लिए करोड़ो की स्वीकृति दिलाने रहे है सफल


धमतरी। जिला भाजपा मंत्री, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ बीथिका विश्वास ने चर्चा करते हुए महापौर रामू रोहरा के कार्य व उनके द्वारा विकास हेतु किये जा रहे सार्थक प्रयासों की सराहना की गई।
डॉ बीथिका विश्वास ने आगे कहा कि महापौर रामू रोहरा ने मात्र 100 दिनों का कार्यकाल में विकास के नये आयाम धमतरी में स्थापित किये है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन का आईना धमतरी शहर प्रतीत हो रहा है। श्री रोहरा निगम कार्यालय में पर्याप्त समय देते ही है इसके अतिरिक्त सुबह-सुबह वे अपने दुपहिया पर शहर भ्रमण पर निकल पड़ते है। इस दौरान वार्डवासियों से रुबरु होते है। उनकी समस्याओं को सुन निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल निर्देशित करते है। वार्डवासियों की मांग को पूरा करते है।
जिला भाजपा मंत्री, पूर्व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष व महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ बीथिका विश्वास ने कहा महापौर रामू रोहरा ने धमतरी को विकास के मार्ग पर आगे बढ़ाने कोई कसर नहीं छोड़ी उन्होने कई विकास कार्यो के लिए राज्य सरकार करोड़ो की स्वीकृति दिलाई है। जिसमें शहरी विद्युतीकरण योजना अन्तर्गत 2 करोड़ की स्वीकृति, नालंदा परिसर निर्माण हेतु 4.42 करोड़ की स्वीकृति, स्टार्म वाटर ड्रेन के लिए 5.76 करोड़ की स्वीकृति, हाईटेक बस स्टैण्ड निर्माण के 11.70 करोड़ की स्वीकृति के साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा 213 करोड़ की स्वीकृति सहित अन्य विकास कार्य शामिल है। वहीं धमतरी शहर के अतिरिक्त नगरी, कंडेल, आमदी सहित अन्य क्षेत्रो में भी विकास के लिए महापौर सजग है। श्री रोहरा विकास कार्यो में गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं करते। जिससे गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य हो रहे है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!