Uncategorized

त्योहार सीजन में सुगम यातायात के लिए धमतरी पुलिस अलर्ट: एसपी धमतरी के निर्देश पर यातायात पुलिस ने बाजार क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान

सड़क और फुटपाथ पर नहीं होगा अतिक्रमण: यातायात पुलिस ने दुकानों के बाहर रखी सामग्रियों को हटवाकर आमजन के आवागमन को बनाया सुगम

आगामी त्योहारों को देखते हुए बाजार एवं प्रमुख मार्गों पर बढ़ने वाली भीड़ तथा यातायात के दबाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक धमतरी श्रीमती भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस यातायात द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।इसी क्रम में यातायात पुलिस की टीम द्वारा बाजार क्षेत्र में दुकानों के बाहर सड़क एवं फुटपाथ पर रखी सामग्री, सामान एवं अन्य अवरोधों को हटवाया गया, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा वाहनों की आवाजाही सुचारु बनी रहे।यातायात पुलिस द्वारा दुकानदारों एवं व्यापारियों को समझाइश देते हुए अपील की गई कि वे अपनी दुकानों का सामान सड़क अथवा फुटपाथ पर न रखें और निर्धारित स्थान के भीतर ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित करें। त्योहारों के दौरान बाजार में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!