Uncategorized
विश्व आदिवासी दिवस का पोस्टर फाडऩे वालों पर कार्रवाई की मांग

धमतरी। आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के युवा प्रभाग ने गंगरेल नहर किनारे लगाए गए विश्व आदिवासी दिवस के शुभकामना पोस्टरों को अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा फाड़े जाने की घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है। युवा प्रभाग के अनुसार, घटना की जानकारी 2 अगस्त को मिली। समाज का कहना है कि इससे पहले भी युवा प्रभाग द्वारा लगाए गए पोस्टरों को इसी प्रकार क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। इस संबंध में युवा प्रभाग ने रुद्री थाना में लिखित शिकायत देकर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। समाज के युवा पदाधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाडऩे का प्रयास है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।