Uncategorized

विधायक ओंकार साहू ने कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से भेंटकर की जिले के विकास एवं जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्राथमिक आवश्यकताओं और आम जनता से जुड़े विभिन्न समस्याओं से कलेक्टर को कराया अवगत


धमतरी । धमतरी विधायक ओंकार साहू ने शुक्रवार को कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से सौजन्य भेंट कर जिले के विकास, ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर, डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) मद के उपयोग तथा जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की। इस अवसर पर सिहावा विधायक श्रीमती अंबिका मरकाम भी उपस्थित रहीं। बैठक के दौरान विधायक ओंकार साहू ने धमतरी विधानसभा क्षेत्र सहित जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्राथमिक आवश्यकताओं और आम जनता से जुड़े विभिन्न समस्याओं को कलेक्टर के समक्ष रखा। उन्होंने ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन के अंतर्गत अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने, ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। विधायक ने डीएमएफ मद से जिले में स्वीकृत एवं प्रस्तावित कार्यों की प्राथमिकता तय करने तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सड़क, सिंचाई, मूलभूत सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की आवश्यकता बताई। विधायक ओंकार साहू ने कहा कि जिले के समग्र विकास और आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सकारात्मक संवाद एवं समन्वय की प्रक्रिया निरंतर जारी रहेगी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने विधायक द्वारा दिये निर्देश एवं विभिन्न विषयों पर आवश्यक कार्यवाही एवं संबंधित विभागों के माध्यम से समस्याओं के निराकरण करेंगे कहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!