85 यजमानों का कराया गया कालसर्प योग शांति पूजन ,विप्र विद्वत परिषद का रुद्रेश्वर मंदिर मे आयोजन

धमतरी। विप्र विद्वत परिषद द्वारा विगत 18 वर्षों से लगातार काल सर्प योग शांति पूजन का आयोजन परिषद के द्वारा महानदी तट के समीप रुद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें 85 यजमानो का दोष निवारण पूजन किया। जिसे परिषद के आचार्य पं. महेश शास्त्री एवं सहयोगी पंडितो के द्वारा सम्पन्न कराया गया। जिसमें धमतरी, रायपुर ,कुरूद ,भखारा, चारामा,केशकाल,कोंडागांव, बलौदाबाजार, आमदी पलारी , मगरलोड इत्यादि आस पास के क्षेत्रों से यजमान गण सम्मिलित हुए। जिसमे यजमान गण तन्मय शर्मा,कु. ऐश्वर्या शर्मा,वंदना कौशिक ,ज्योति साहू, गोविंद देवांगन,हर्षित कुमार देवांगन इत्यादि यजमान सम्मिलित हुए । इस कार्यक्रम में परिषद के सदस्यगण अध्यक्ष पं.बालेन्द्र पाण्डेय,पं.संतोष तिवारी, पं. होमन प्रसाद शास्त्री,पं.अमलेश झा, पं.घनश्याम द्विवेदी, पं.सूरज तिवारी,पं.अयोध्या प्रसाद पाण्डेय,पं.खेमराज तिवारी, पं.जनक शर्मा,पं.राजा तिवारी, पं.राजकुमार तिवारी,पं.विनोद शर्मा,पं.कामेश्वर पाण्डेय, पं.श्रीकांत तिवारी,पं.सूर्यकांत तिवारी, पं.जितेश तिवारी,पं.कमलेश शर्मा,पं.अरुण उपाध्याय,पं.राजेश दुबे,पं.महेंद्र तिवारी,पं.आलोक त्रिपाठी,पं.राजकिशोर पाण्डेय,पं.शैलेन्द्र पाण्डेय,पं.मनीष चौबे,पं.रामशरण मिश्र, पं. पंकज द्विवेदी, पं.रूपेश उपाध्याय,पं. राजू त्रिपाठी,पं. संदीप दुबे सहित परिषद के सदस्य गण उपस्थित थे।
