Uncategorized

शासकीय हाई स्कूल तर्रगोंदी में नशा उन्मूलन कार्यक्रम आयोजित


धमतरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार एवं जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल तर्रगोंदी में नशा उन्मूलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांतीय युवा हैनड्रेड के टकेश साहू द्वारा गायत्री मंत्र के साथ किया गया। प्रांतीय युवा प्रकोष्ठ धमतरी के कौशल प्रसाद साहू ने नशामुक्ति अभियान की जानकारी दी। संत राम निषाद ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया। शाला विकास समिति अध्यक्ष मान सिंह साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में डॉ. प्रहलाद साहू ने विद्यार्थियों को नशा छोडऩे का संकल्प कराया। कार्यक्रम में मिडिल एवं हाई स्कूल के 200 से अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। विद्यालय के समस्त शिक्षकगण ने उपस्थित रहकर चलचित्र के माध्यम से नशे के दुष्परिणामों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर प्राचार्य फानेंद्र कुमार गजपाल, सीताराम साहू, पूनम चंद सोनवानी, जागेश्वर मांडवी, श्रीमती अनीता साहू, श्रीमती जमुना देवांगन एवं आशुतोष साहू सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!