Uncategorized

राखी पर बहनों को मिला विष्णु भैय्या का उपहार, 31 वीं किश्त जारी होने पर रंजना साहू ने जताया आभार

भाजपा उपाध्यक्ष रंजना साहू ने कहा - भाजपा ने निभाया बहनों से किया वादा


धमतरी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश की बहनों के लिए बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए महतारी वंदन योजना की सितम्बर माह की 31वीं किश्त जारी कर बहनों को रक्षाबंधन का उपहार दिया। जशपुर में आयोजित विष्णु भैया संग बहनों का रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह सौगात प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्र की बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कलाई पर राखी बांधकर उनके प्रति स्नेह, विश्वास और आत्मीयता प्रकट की। वहीं मुख्यमंत्री ने बहनों के खातों में महतारी वंदन योजना की आगामी किश्त की राशि जारी कर रक्षाबंधन के पर्व को और खास बना दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर समय पूर्व बहनों को महतारी वंदन की 31वीं किश्त जारी करना प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है।श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने बड़े भाई का फर्ज निभाते हुए रक्षाबंधन के पावन अवसर पर प्रदेश की बहनों को आर्थिक संबल का उपहार दिया है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!