Uncategorized

भेण्ड्री में हुआ राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम् दिव्य कथा का आयोजन

मूलचंद सिन्हा
कुरुद। सत्यम शिवम् सुंदरम् आयोजन के चौथे दिन ग्राम पंचायत भेण्ड्री (मगरलोड) में बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में संस्था के संरक्षक कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के सहयोग से वृंदावन से पधारे पूज्य अतुल कृष्ण महाराज द्वारा एक दिवसीय आयोजन सत्यम शिवम् सुंदरम् कार्यक्रम संपन्न हुआ। भगवान भोलेनाथ जी, श्रीराम चन्द्र जी, श्री कृष्ण जी, व्यासपीठ का पूजा अर्चना कर भेण्ड्री कार्यक्रम के स्वागत समिति के पदाधिकारियों, नेतागणो, पंचायत प्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों के उपस्थिति में परम पुज्य अतुल कृष्ण महाराज जी द्वारा किया गया, पश्चात एकदिवसीय आयोजन राष्ट्रवाद पर प्रेरक प्रबोधन सत्यम शिवम् सुंदरम् दिव्य कथा के आयोजन मे श्रोताओं के हज़ारों के भीड़ ने कथा श्रवण किये।

कार्यक्रम के संयोजक श्याम साहू, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद ज्योति चन्द्राकर ने श्रद्धेय अतुल महाराज एवं व्यासपीठ को प्रणाम करते हुए भेण्ड्री के हज़ारों श्रद्धालुओं को मार्गदर्शन किये और आयोजन के लिए कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर को धन्यवाद दिय। कार्यक्रम के सहसंयोजक ग्राम सरपंच प्रीतराम देवांगन ने बोल बम सेवा समिति के संरक्षक अजय चन्द्राकर को इस पुण्य कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिये, संत अतुल कृष्ण महाराज का अभिनंदन करते हुए समस्त श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं कार्यक्रम के व्यवस्था में लगे सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किये। इस पुण्य अवसर पर आयोजन का लाभ लेने के लिए श्रीमती प्रतिभा अजय चन्द्राकर, कार्यक्रम के संयोजक श्याम साहू, बोल बम सेवा समिति के अध्यक्ष भानु चन्द्राकर, नगर पंचायत कुरूद के पूर्व अध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, सरपंच प्रीतराम देवांगन, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, होरीलाल साहु हसदा, डगेश्वर सोनकर परसट्टी, नीलकंठ सिन्हा, डोसन सिन्हा, कौशल्या वर्मा परेवाडीह सरपंच, राजेश साहू हसदा, डा. चुम्मन साहू, हेमलता देवांगन, डामेश्वरी यादव, हेमंत साहू, प्रहलाद ध्रुव, छबिलाल साहू, शिव साहू, आनंद पटेल, चेतन साहू, रोहित पटेल, सेवकराम बांधे, रूपेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!