Uncategorized

नेहरू गार्डन योग केंद्र के सदस्यों ने श्रमदान अभियान में निभाई सहभागिता


धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी द्वारा आयोजित नेहरू गार्डन स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान में नेहरू गार्डन योग केंद्र, सिविल लाइन, रत्नाबांधा रोड के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया। इस अवसर पर योग केंद्र के संयोजक शेषनारायण गजेंद्र एवं डॉ. सरिता दोशी ने कहा कि शहर की सुंदरता केवल उसके उद्यानों और सड़कों से नहीं, बल्कि नागरिकों के सामूहिक प्रयास, सहयोग और अपनेपन से बनती है। अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए किया गया प्रत्येक प्रयास महत्वपूर्ण है। श्रमदान में योग ट्रेनर निकिता धरमगुड़ी,योग ट्रेनर निखिल अग्रवाल, सुलेखा जोशी, आनंद जैस,भावना यादव, धनश्री जोशी,लेखराज धरमगुड़ी, रमाकांत पटेल, सुदेश सिंह राजपूत एवं प्रिया रामरख्यानी, चक्रधर सिंह यादव, सुभाष मलिक एवं समाजसेवी कामिनी कौशिक सहित योग केंद्र के सदस्यों ने सहभागिता की। अभियान में नगर निगम की सफाई टीम के सदस्यों का समर्पित योगदान सराहनीय रहा। साथ ही जीवनराम निषाद द्वारा अपनी नि:शुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र मिलिट्री एकेडमी धमतरी के 80 युवाओं को इस अभियान से जोडऩा विशेष प्रशंसनीय रहा। इस सराहनीय आयोजन के लिए महापौर रामू रोहरा, निगम आयुक्त अरुण वर्मा, पी.सी. सार्वा, शशांक मिश्रा एवं नगर पालिक निगम की पूरी टीम के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!