Uncategorized

जिले के तीनो विधानसभा सीटो पर कांग्रेस करेगी जीत दर्ज – शरद लोहाना

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनायेगी सभी कांग्रेसी मिलकर उन्हें जीताएंगे

भूपेश सरकार के विकास, कल्याणकारी योजनाओं से जनता है प्रसन्न, प्रदेश में दोबारा बनेगी कांग्रेस की सरकार
धमतरी। प्रदेश की जनता भूपेश सरकार के विकास कार्यो, अनेक कल्याणकारी योजनाओं से प्रसन्न है। जनता में खुशहाली लाने भूपेश सरकार ने हर संभव प्रयास किया। सरकार ने जनता का विश्वास जीता है। इसलिए आगामी विधानसभा चुनाव में धमतरी जिले सहित प्रदेश भर में कांग्रेस बहुमतो से जीत दर्ज करेगी। उक्त बाते कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ने कही। श्री लोहाना कहा कि कांग्रेस में टिकट चयन की प्रक्रिया लोकतांत्रिक है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को टिकट मांगने का अधिकार है। ऐसे में टिकट के दावेदार भले ही कितने हो लेकिन पार्टी जिन्हें प्रत्याशी बनाती है उन्हें जीताने पूरे कांग्रेसी एकजुट होकर समर्पण भाव से कार्य करेंगे। जिले के तीनो विधानसभाओं में इस बार कांग्रेस भाजपा का क्लीन स्वीप करेगी। प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में माहौल है। धमतरी में भी विकास के लिए राज्य सरकार ने भरपूर प्रयास किये है। विकास के नये आयाम स्थापित किये गये है। प्रदेश में कांग्रेस की दोबारा सरकार बनाने में धमतरी जिला के तीनों विधानसभा सीटो को जीतकर सरकार बनाने में योगदान देंगे। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना रोजाना राजीव भवन में समय देते है इस दौरान प्रदेश कांग्रेस से प्राप्त निर्देशो की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को निर्देशित करते है। सभी ब्लाक, बूथ, विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठो, युवा विंग, के पदाधिकारियों से चर्चा कर उन्हे ंचार्ज करते रहते है। विभिन्न रणनीति बनाकर उनका बेहतर क्रियान्वयन करते है।
भाजपा के 15 सालों से कही अधिक विकास बीते साढ़े 4 सालो में हुआ है
श्री लोहाना ने चर्चा के दौरान कहा कि भूपेश बघेल सरकार जब से सत्ता में आई है तब से प्रदेश के सभी वर्गों के हितों के लिए कार्य कर रही है। गरीब, मजदूर, मध्यमवर्गीय, व्यापारी, युवा, महिला, बुजुर्ग सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाकर उनका बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाई है। कई ऐसी योजनाएं संचालित की गई जो देश दुनिया में मिशाल बन रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साढ़े 4 सालों का कार्यकाल विकास के मामले में भाजपा के 15 सालों के कार्यकाल में भारी पड़ रहा है। 15 सालों से कही अधिक विकास बीते साढ़े 4 सालो में हुआ है। बेरोजगारी भत्ता से युवाओं को सम्बल प्रदान किया जा रहा है. नरवा, गरवा, घुरवा व बाड़ी, खूबचंद स्वास्थ्य योजना, पट्टा वितरण, मोर मितान से योजनाओं का घर पहुंच लाभ मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वस्थ्य योजना, नरवा, गरवा, घुरवा बाड़ी, बिजली बिल हाफ योजना, प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी सहित कई योजनाओं से प्रदेशवासियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!