Uncategorized

31 वर्षो से लगातार गणेश चतुर्थी पर किया जा रहा अखण्ड जलाभिषेक व पाठ

गणेश मंदिर में सुबह 6 बजे से कल सुबह 6 बजे तक हो रहा 24 घंटे अखण्ड जलाभिषेक, अखण्ड श्रीगणपत्यथर्वशीर्षम पाठ

धमतरी। कल गणेश चतुर्थी पर्व हर्षोल्लास से मनाया जायेगा, जगह-जगह भगवान श्री गणेश विराजेंगे। पर्व को लेकर गणेश मंदिरो में भी विशेष तैयारियां की जा रही है। मठमंदिर स्थित श्री सिद्धीविनायक गणेश मंदिर में हर साल 24 घंटे का अनवरत जलाभिषेक भगवान को किया जाता है, मंदिर में 24 घंटे का अखण्ड जलाभिषेक रखा गया है. जो आज सुबह 6 बजे तक प्रारंभ होकर कल सुबह 6 बजे तक अनवरत जारी रहेगा। वहीं आज प्रात: 6 बजे से मंदिर में अखण्ड श्रीगणपत्यथर्वशीर्षम पाठ किया जा रहा है। जिसमें विद्वानों पंडित होमप्रसाद शास्त्री, पं. कामेश्वर पाण्डेय, पं. श्रीकांत तिवारी, पं. चिरागधर दीवान, पं. नरेशधर दीवान पं. पं. वैभवधर दीवान द्वारा अखण्ड पाठ किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि गणेश मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। वहीं आज शाम से भक्तों की भीड़ और भी बढ़ जायेगी जो कल दिन भर रहेगा। पं. होमन प्रसाद शास्त्री ने चर्चा के दौरान बताया कि गणेश चतुर्थी पर भगवान के दर्शन व पूजा अर्चना पूण्य लाभ होता है। उल्लेखनीय है कि 1992 में मंदिर का पुन: जीर्णोद्धार हुआ। वहीं 1993 से जलाभिषेक प्रारंभ हुआ। आज तीसरे वर्ष भी अखण्ड जलाभिषेक जारी है। बता दे कि मंदिर में जलाभिषेक का जल लगभग 100 फीट भूमि में जाता है। जिससे जल संरक्षण संवर्धन का भी संदेश दिया जा रहा है।

पंडितो ने बताया कि जलाभिषेक करने का विधान है। श्रीगणेश जलात्व के देव है। जिसका अभिषेक ताम्र के पात्र में 108 क्षिद्र या सहस्त्र क्षिद्र से करने का विधान है। इससे सभी प्रकार के मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!