Uncategorized

तारणी चंद्राकर ने जिला कार्यकारिणी का किया विस्तार, राजेश पाण्डेय को जिला सचिव बनने पर वार्डवासियों ने दी बधाई


धमतरी। कांग्रेस संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से जिला अध्यक्ष तारणी चंद्राकर ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इस विस्तार के तहत नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे संगठन में नई सक्रियता देखने को मिल रही है। इसी क्रम में राजेश पाण्डेय को जिला सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर वार्डवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है। राजेश पाण्डेय लंबे समय से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहे हैं और ब्राह्मणपारा क्षेत्र से पार्षद भी रह चुके हैं। क्षेत्र में उनकी सक्रियता और अनुभव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। स्थानीय स्तर पर यह माना जा रहा है कि उनकी जिम्मेदारी से वार्ड और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों में गति आएगी। इस अवसर पर वार्डवासियों ने विश्वास जताया कि राजेश पाण्डेय अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए संगठन को सशक्त बनाने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। संदीप वर्मा, कमलेश सोनकर, गुड्डा पेंदरिया, दीपक देवांगन, संजय सोनी, रोहन कौशिक, कन्हैया देवांगन, अमन वर्मा, लोकेश कौशिक, हीरा जाधवानी, गोलू कुंभकार, पूरन कुंभकार, चंदू चक्रधारी, कोमल रजक, सतीक देवांगन, संतोष सोनी, रवि भारत, भास्कर देवांगन, अनूप देवांगन, अमी बाल्मीकि, दिनेश सोनकर समेत अन्य लोगों ने बधाई दी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!