Uncategorized

छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक विलुप्त होती परंपरागत खेलों के लिए संजीवनी का काम कर रही है -कविता योगेश बाबर

दर्री में छत्तीसगढ़ीया ओलम्पिक का समापन में उपस्थित रही जिला पंचायत सभापति

धमतरी। गांधी व शास्त्री जयंती के अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब दर्री के तत्वाधान में छत्तीसगडिय़ा ओलम्पिक खेलों का समापन व पुरस्कार वितरण जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर ने किया इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष घमेश्वरी साहू साहू सरपंच गीतेश्वरी साहू उपस्थित रही। श्रीमति बाबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति और सभ्यता की चर्चा पुरातन काल से चली आ रही है जो समय के साथ कुछ कुछ विलुप्त होती जा रही थी इसी के मद्देनजऱ छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल ने विलुप्त होती संस्कृति व परंपरा को विश्व पटल पर लाने की योजना पर कार्य किया जिसके तहत स्थानीय त्योहारों में अवकाश प्रदान करना बोरे बासी को विश्व पटल पर पहचान दिलाना तथा स्थानीय त्योहारों के प्रति लोगों को जागरूक करना मुख्यमंत्री बघेल की प्राथमिकताओं में रही है इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जोडऩे छत्तीसगढय़ा ओलंपिक की शुरुआत की गई जिसकी परिकल्पना ख़ुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू भोलाराम चक्रधारी राम गोपाल चक्रधारी शेखन लाल साहू उप सरपंच चोखे लाल साहू कार्तिक राम साहू पंडित ललित शुक्ला राम दयाल साहू हेमशंकर चक्रधारी मुकेश कोशरिया शेष नारायण साहू शिशुपाल राजेश यादव व बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं प्रतिभागी उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!