Uncategorized

अदम्य साहस व शक्ति की प्रतीक है रानी दुर्गावती- विधायक रंजना साहू

वीरांगना रानी दुर्गावती की जयंती पर धमतरी गोकुलपुर चौक में विधायक ने किया माल्यार्पण

धमतरी- अद्म्य साहस की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती के जयंती पर उनके शहादत को नमन करते हुए गोकुलपुर वार्ड में रानी दुर्गावती की प्रतिमा में माल्यार्पण करने के लिए विधायक रंजना डीपेंद्र साहू, शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू, पार्षद ईश्वर सोनकर, रुपा नामदेव पहुंचे। विधायक रंजना साहू ने वीरांगना रानी दुर्गावती को अदम्य साहस एवं शक्ति का प्रतीक बताते हुए कहा कि जहां आज के आधुनिक युग में महिलाएं नए-नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। वहीं वे इतिहास में भी किसी से पीछे नहीं है। उसका जीता जागता उदाहरण वीरांगना रानी दुर्गावती है। जिनके त्याग, साहस एवं बलिदान को आज भी देश सम्मान के साथ याद करता है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने वीरांगना के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि महारानी के शासनकाल में ही गोंडवाना राज्य की नींव रखी गई। हमें उनकी ताकत एवं साहस से प्रेरणा लेकर हमें अपना मार्ग प्रसस्त करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!