Uncategorized

एसपी के निर्देशन में पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को विधान सभा चुनाव के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

पुलिस प्रशिक्षण केंद्र रूद्री में जिले के सभी पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को शत प्रतिशत चुनाव के संबंध में दी गई है प्रशिक्षण

धमतरी। एसपी प्रशांंत ठाकुर के निर्देशन में जिला स्तरीय प्रशिक्षण पुलिस प्रशिक्षण केंद्र कम्पोजिट बिल्डिंग रूद्री में आयोजित किया गया था। जिसमें एसपी ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश प्राप्त है कि जिला स्तर में प्रत्येक अधिकारी, कर्मचारियों को निर्वाचन संबंधी प्रशिक्षण दिया जाए। उपरोक्त चुनाव प्रशिक्षण धमतरी जिले के समस्त अनुभाग और थाना स्तर में किया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निर्विघ्न एवं निष्पक्ष निर्वाचन कराये जाने हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश दिये गये। एएसपी मधुलिका सिंह द्वारा उक्त प्रशिक्षण में यह भी बताया गया कि निर्वाचन स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हेतु यह आवश्यक है कि समस्त स्तर के मैदानी अधिकारी, कर्मचारी पूर्णत: निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवहार रखे एवं समस्त प्रकार के नियम तथा प्रक्रियाओं का निर्वाचन के परिप्रेक्ष्य में अक्षरस: पालन करे। वहीं प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि अवैधानिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम की धाराओं के तहत अधिक से कार्यवाही सुनिश्चित किया जावे। वल्नरेबल क्षेत्रों का चिन्हांकन करने के लिये सेक्टर पुलिस अधिकारी प्रत्येक मतदान केन्द्र जाकर भ्रमण करें एवं वल्नरेबल क्षेत्रो का चिन्हांकन कर ऐसे व्यक्तियों को चिन्हित किया जावे जो कि मतदान को प्रभावित कर सकते है। उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जावे। मतदान संबंधी पुलिस की व्यवस्थायें, आदर्श आचार संहिता से संबंधी कानूनी प्रावधान बताये गये।

प्री पोल डे एवं पोल डे के संबंध में विस्तृत से चर्चा की गई। प्रभावी ढंग से कार्यवाही करते हुये स्थाई वारंट, गिरफ्तारी वारंट की तामीली, प्रतिबंधात्मक एवं लघु अधिनियम के तहत अधिक से अधिक कार्यवाही की जाये। इस दौरान डीएसपी. नेहा पवार, विंकेश्वरी पिंदे, रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, थाना प्रभारी धमतरी बृजेश तिवारी, थाना प्रभारी अर्जुनी राजेश उईके, निरीक्षक शोभा मंडावी, एसआई नरेंद्र सिंह, चुनाव सेल प्रभारी एएसआई राकेश मिश्रा, चुनाव सेल सहित पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!