Uncategorized

मैत्री विहार कालोनी के शरद चौबे बने अध्यक्ष

धमतरी । धमतरी गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित मैत्री विहार कालोनी का चुनाव रिटर्निंग अधिकारी भुवनेश्वर नेताम की उपस्थिति में सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। प्रमुख रूप से अध्यक्ष शरद चौबे, उपाध्यक्ष कन्हैयालाल सोनी, संचालक मंडल सदस्य डॉ. चन्द्रशेखर चौबे, सुनील भट्टाचार्य, सुरेश गोयल, एमटी खान, सुनिता मूलवानी, बिमला रावत चुने गये। इसी तारतम्य में अन्य सहकारी सोसायटी के प्रतिनिधियों का निर्वाचन हुआ जिसमें एमटी खान प्रतिनिधि जिला सहकारी संघ मर्यादित धमतरी, सुनील भट्टाचार्य प्रतिनिधि आवास संघ रायपुर, सुरेश कुमार गोयल प्रतिनिधि जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर चुने गये। चुनाव को सर्वसम्मति से संपन्न कराने में मैत्री विहार कालोनी के फाऊण्डर एवं प्रथम अध्यक्ष गोपाल प्रसाद शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष आरएन पाण्डे तथा पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. वरिन्दर नंदा के मार्गदर्शन रहा। मैत्री विहार कालोनी की नींव वर्ष 1982-83 में गोपाल प्रसाद शर्मा तथा स्व. टीआर जग्गी ने रखी थी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!