Uncategorized

मोदी जी की गांरटी को पूरा करने की ओर अग्रसर है विष्णुदेव साय सरकार -देशांत जैन

मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास को किया जाएगा सार्थक

पहली केबिनेट में ही 18 लाख पीएम आवास स्वीकृत, किसानों को दिया जायेगा बकाया दो साल का बोनस

धमतरी । प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य व राष्ट्रीय नेताओं के भाजपा स्वागत समिति सदस्य देशांत जैन ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा पहली बार आदिवासी मुख्यमंत्री की सौगात दी है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री के रुप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव व विधायक विजय शर्मा को बड़ी जिम्मेदारी दी है। उक्त जिम्मेदारी पर खरा उतरने का कार्य साय केबिनेट के प्रथम बैठक में ही प्रारंभ हो चुका है। पहली बैठक में ही प्रदेश में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास को स्वीकृत किया गया है। जिससे विगत 5 सालों से स्वयं के पक्के आवास के लिए तरस रहे हितग्राहियों का सपना साकार होगा। वहीं मोदी की गारंटी के अनुसार ही प्रदेश के किसानो ंको दो साल का बकाया बोनस भी प्रदान करने पर मुहर लगा दी गई है। प्रथम केबिनेट में ही मोदी की गांरटियों को पूरा करने साय सरकार ने मजबूत कदम बढ़ाया है। भाजपा के सार वाक्य सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा के नेतृत्व में सार्थक किया जायेगा। सभी वर्गो का समुचित विकास होगा। जनता ने जिन उम्मीदो के साथ भाजपा को प्रचंड बहुमत दिया है उन पर भाजपा सरकार खरा उतरेगी। मोदी जी की गारंटी का शत प्रतिशत् पालन प्रदेश में किया जायेगा। प्रदेश में असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई प्रारंभ हो गई है जिससे कानून व्यवस्था में सुधार हो रहा है। अधिकारियों द्वारा सरकार आने के बाद से लगातार कर्तव्यों का बेहतर निर्वहन करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा सरकार में प्रदेश में पुन: सुशासन स्थापित होगा।
देशांत जैन ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ली गई प्रथम समीक्षा बैठक में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि जरुरतमंदो तक आधे घंटे में एम्बुलेंस की सुविधा पहुंचे। कुष्ठरोगियों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेश को कुष्ठ मुक्त करने हेतु अभियान शुरु करने के निर्देश दिये। ऐसे कई अहम कार्य विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी, जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व प्रदेश नेतृत्व की कुशल रणनीति का परिणाम है कि छग में भाजपा को प्रचंड़ बहुमत मिला है। प्रदेश की जनता बीते 5 सालों में भूपेश सरकार के वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, माफियाराज व कुनीतियों से परेशान थी। आखिरकार जनता ने कांग्रेस सरकार को आईना दिखाया और सत्ता से उखाड़ फेका और पुन: प्रदेश में सुशासन स्थापित करने भाजपा को स्पष्ट बहुमत प्रदान किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!