मध्यप्रदेश

मोर्चरी में रखे शव को चूहों ने कुतरा, अस्पताल प्रशासन में मची अफरतफरी

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल से लापरवाही बहुत बड़ा मामला सामने आया है। हमीदिया अस्पताल के मोर्चरी में रखे एक शव को चूहों ने कुतर डाला, इसकी खबर फैलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरतफरी मच गई। अस्पताल के इस लापरवाही के बाद प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जांच के आदेश दिए हैं।

शिक्षा मंत्री ने कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेंगी। अस्पताल प्रशासन की लापरवाही कांग्रेस ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर तंज कसा है। खबरों के मुताबिक 50 वर्षीय आरबी सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था। मौत के बाद उनके शव को हमीदिया अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया था। मृतक के शव को जब मोर्चरी से बाहर निकाला गया, तो शव को दोनों कान से खून बह रहा था। जिससे ये बात सामने आई कि मोर्चरी में डीप फ्रिजर में रखे शव को चूहों ने कुतरा है। इस लापरवाही की खबर फैलते ही अस्पताल प्रशासन में अफरा- तफरी मच गई।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!