Uncategorized

उमेश साहू ने किया खिलाड़ियों का सम्मान

धमतरी:- भारत का राष्ट्रीय खेल हॉकी है पर आज चाहे शहर हो या गांव हॉकी का जगह क्रिकेट ने ले लिया है इसके बावजूद आज हॉकी खेलने के लिए लोग रुचि दिखाने लगे हैं और हॉकी को जीवंत रखने का पूरा प्रयास किया जा रहा है और इसमें महत्वपूर्ण भूमिका महिलाओं का दिख रहा है इसी क्रम में धमतरी से लगे नगरी विकासखंड के ग्राम सलोनी हाई स्कूल के बच्चों ने हॉकी में राज्य स्तर में अच्छा प्रदर्शन करके सिर्फ मेडल ही नहीं लिए बल्कि राष्ट्रीय स्तर के हॉकी में जाने हेतु उनका चयन हुआ है जिसमें कुमारी मिताली नेताम कक्षा ग्यारहवीं की है जो जालंधर पंजाब जाएगी, कुमारी हर्षिता साहू कक्षा ग्यारहवीं की है वह भी जालंधर पंजाब जाएगी ,देविका ध्रुव कक्षा नवी की है यह कोडागु कुर्ग कर्नाटक जाएगी इसी तरह कुमारी हिमांशी नेताम जो कक्षा आठवीं की है वह ग्वालियर मध्य प्रदेश खेलने जाएगी।बच्चों के मनोबल को ऊंचा करने के लिए उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि उमेश साहू ने स्कूल में जाकर के बच्चों को सम्मानित किया साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं भी दिए।सम्मान के क्रम में भाजपा महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल ,महामंत्री मोनिका देवांगन और साथ में मीडिया प्रभारी संगीता जगताप भी उपस्थित रही साथ में वहां के प्राचार्य और खेल कोच हेम सिन्हा जी भी उपस्थित रहे। सम्मान पाकर बच्चे काफी खुश हुए।उमेश साहू ने बच्चों को आश्वासन भी दिया कि खेल के अलावे किसी भी क्षेत्र में आवश्यकता पड़ने पर वह उनकी मदद अवश्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!