Uncategorized

सांसदों के निलंबन मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने किया केंद्र सरकार का पुतला दहन

विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है तानाशाह सरकार - हितेश गंगवीर

धमतरी में युवा कांग्रेस द्वारा लगभग 150 सांसदों के निलंबन के विरोध में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया.युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी ने बताया कि केंद्र में बैठी तानाशाह सरकार का रवैया हिटलर शाही शाशक है इनके खिलाफ जनहित के मुद्दे सभी निराकार है लोकतंत्र में आवाज उठाने वालों के आवाज को दबाया जा रहा है ,भाजपा सरकार ने देश की लोकतंत्र पर अभूतपूर्व हमला करते हुए संसद के दोनों सदनों से विपक्ष के 150 सांसदों को निलंबित कर दिया है लोकतंत्र के सिद्धांतों की हत्या कर संसद को लोकतंत्र के कब्रिस्तान में बदल दिया है.विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ने बताया कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका अहम रहती है ,विपक्ष जनता की आवाज बनकर संसद में जनहित की बातों को बखूबी से रखती है लेकिन जिसप्रकार से भाजपा सरकार का रवैया संसद को लेकर रहा है निलंबन के विषय को लेकर वह अत्यंत ही निंदनीय है , इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कि विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया है जिसका हम युवा कांग्रेस केंद्र सरकार का पुतला जलाकर पुरजोर विरोध करते हैं यदि निलंबित सांसदों को पुनः संसद में स्थान नहीं दिया गया तो हम युवा कांग्रेसी आने वाले समय मे विशाल प्रदर्शन करेंगे.युवा कांग्रेस द्वारा किये गए इस पुतला दहन में सीनियर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शरद लोहाना ,महापौर विजय देवांगन , दिव्यंगजन बोर्ड सलाहकार अध्यक्ष मोहन लालवानी , महिला जिलाध्यक्ष सूर्यप्रभा चेतियार ,शहर ब्लॉक अध्यक्ष ईश्वर देवांगन , आकाश गोलछा , जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू , पार्षद दीपक सोनकर, योगेश शर्मा , युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी , विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर ,पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुगोपाल गोस्वामी , एनएसयूआई महासचिव गौतम वाधवानी , जिलाध्यक्ष राजा देवांगन ,गीतराम सिन्हा , कुलेश्वर देवांगन , शुभम साहू , पुखराज साहू ,दिनेश यादव , टोमेश साहू ,भागवत साहू , अनुप नेताम , चित्रा रजक , आशुतोष खरे ,नीलकंठ साहु ,तिलक सोनकर , विक्रम साहू , तारिक रजा कादरी ,धर्मेंद्र पटेल , नोमेश सिन्हा ,बलदाऊ कुम्भकार ,
चंदन साहू , अविनाश रंगारी , विष्णु साहू , मानिक साहू ,पवन यादव ,ओमप्रकाश साहू , लुमेश साहू ,आदि शामिल रहे.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!