Uncategorized

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने संत चोइथराम दरबार में मत्था टेक मांगी प्रदेश की खुशहाली

आज पूरे विश्व को गुरूनानक देव के उपदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है - रामू रोहरा

धमतरी। गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व नगर में धूमधाम से मनाया गया। भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने सर्वप्रथम संत चोइथराम दरबार में मत्था टेककर नगर, प्रदेश व देश हेतु अरदास की। तत्पश्चात श्री रोहरा पूज्य सिंधी पंचायत धर्मशाला में पहुंचकर आयोजित लंगर प्रसाद वितरण कर नगरवासियों को गुरूनानक जयंती प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्री रोहरा ने कहा कि आज पूरे विश्व को गुरूनानक देव के उपदेशों को आत्मसात करने की आवश्यकता है ।

इससे ही विश्व में भाईचारे व शांति की भावना का विस्तार होगा। गुरू नानक देव के उपदेश आज भी प्रासंगिक हैं उन्हीं रास्तों में चलकर हम शांति एवं भाईचारे का मार्ग प्रशस्त करेंगे ।श्री रोहरा सिंधी समाज व्दारा आयोजित शोभायात्रा में शामिल होकर नगरवासियों गुरूनानक जयंती की शुभकामनाएं दी

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!