Uncategorized

सिंधी इलेवन, मोबाईल इलेवन व डीसीडीए किंग्स ने जीते मैच

पीजी कॉलेज स्टेडियम में रोजाना सीपीएल के तहत खेले जा रहे मैच

धमतरी। भूतपूर्व विधायक स्व. पुरूषोत्तम दास धोरीभाई पटेल की स्मृति में धमतरी कारपोरेट स्तरीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024 (कारपोरेट प्रीमियर लीग) का आयोजन पीजी कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम धमतरी में हो रहा है। प्रतियोगिता के तहत 10वें दिन पहला मैच सिंधी इलेवन वर्सेस डाक्टर इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें सिंधी इलेवन ने निर्धारित 10 ओव्हर में 7 विकेट खोकर 126 रन बनाये। जवाब में डाक्टर इलेवन 9 विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। दूसरा मैच धमतरी चेम्बर आफ कामर्स वर्सेस मोबाईल इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें धमतरी चेम्बर आफ कामर्स ने 10 विकेट खोकर 9 ओव्हर में 62 रन बनाये। वहीं मोबाईल इलेवन ने 4 ओव्हर में ही 1 विकेट खोकर 64 रन बना लिये। इस प्रकार मोबाईल इलेवन ने 9 विकेट से मैच जीता। तीसरा मैच सिंधी इलेवन वर्सेस धमतरी ब्रदर्स मध्य मैच खेला गया। जिसमें सिंधी इलेवन ने 8 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाये जबकि धमतरी ब्रदर्स ने 6 विकेट खोकर सिर्फ 88 रन बना सकी। इस प्रकार सिंधी इलेवन ने 16 रनों से मैच जीता। अंतिम मैच डीसीडीए वर्सेस नवरंग टीम के मध्य मैच खेला गया। जिसमें डीसीडीए टीम ने 6 विकेट पर 92 रन बनाये जबकि नवरंग टीम 9 विकेट खोकर 60 रन ही बना सकी। इस प्रकार डीसीडीए ने 32 रनों से मैच जीता।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!