Uncategorized

दिव्यांग जोड़ो की निकली बारात,व्हीलचेयर में लिए सात फेरे

5 दिव्यांग जोड़े बंधे परिणय सूत्र में,बूढ़ेश्वर मंदिर से निकली बारात

धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर में रविवार को 5 दिव्यांग जोड़े एक दूसरे के हुए। वैदिक मंत्रोच्चार के बाद व्हीलचेयर में फेरा लेकर परिणय सूत्र में बंधे। दिव्यांगों के लिए समर्पित एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन रुद्री ने लगातार दूसरे वर्ष यह आयोजन कराया,जिसमे धर्मप्रेमी विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग भी शामिल हुए।
दोपहर 12 बजे बूढ़ेश्वर महादेव मंदिर से बारात निकाली गई। संस्था सहित दिव्यांगों के परिजन बारात में जमकर थिरके।
*विधायक ओंकार साहू भी पहुँचे*
नव दाम्पत्य जीवन में प्रवेश कर रहे सभी स्पेशल जोड़ो को शुभकामनाएं देने विधायक ओंकार साहू आयोजन स्थल पहुँचे। इस अवसर पर उन्होंने एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन संस्था को 11 हजार रु देने की घोषणा भी की।

*हल्दी -मेहंदी ने बांधा समा*
सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 20 जनवरी से शुरू हुआ।शनिवार को हल्दी- मेहेंदी का आयोजन किया किया गया। जिसमे सिंधी समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में पहुँची। संगीत कार्यक्रम में डांस कर खुशियां भी मनाई।
*ये स्पेशल जोड़े परिणय सूत्र में बंधे*
विवाह सम्मेलन में जय कुमार यादव संग कस्तूरी यादव, श्यामसुंदर साहू संग रामकुमारी साहू, राजू लोहार संग मदरिका विश्वकर्मा, संजय कुमार यादव संग प्रेमिन निषाद, राजेश जाटव संग जगोतिन कल्लो एक दूजे के हुए।सभी ने विवाह बाद आयोजक एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन को बेहतर आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

*सात जन्म का हो रिश्ता*
संस्था की अध्यक्ष लक्ष्मी सोनी ने कहा कि इस साल का हमारा थीम एक सपना – एक अपना है।थीम पर एक्ज़ेक्ट फाउंडेशन द्वारा लगातार दूसरे वर्ष दिव्यांगजन सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। रुद्री एवं धमतरी वासियों के सहयोग से यह शानदार आयोजन हुआ। इस शुभ अवसर पर हम सभी जोड़ो को गृहस्थ जीवन की जरूरी सामान भेंट किए।
भगवान से प्रार्थना करते हैं कि नव दाम्पत्य जीवन मे प्रवेश कर रहे ये सभी विशेष जोड़े सुखमय जीवन व्यतीत करें। इनका रिश्ता एक नही 7 जन्मों का हो।
*किस्मत वाले होते है जिन्हें ऐसा शुभ अवसर मिला*
सभी 5 विशेष दिव्यांग जोड़ो का अलग अलग लोगों ने कन्यादान किया। इंद्रजीत सिंह- हरमीत कौर, अजय- रेखा साहू, कमलेश शारदा साहू, विशाल यादव-प्रियंका कौशल,डॉ निलेन्द्र – माधवीलता चक्रवर्ती ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि कन्यादान का यह शुभ अवसर हमे मिला।
सभी को वैवाहिक जीवन की बधाई देकर हम कृतज्ञ हुए।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!