Uncategorized

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर कुरुद में निकाली भव्य शोभायात्रा

राम भजनों से गुंजायमान हुआ नगर, रामभक्तों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

मूलचंद सिन्हा

कुरुद । आरएसएस के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में महिलाओ की रामनाम टोली ने श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर पर प्रात: कारगिल चौक से आकर्षक झांकिमय राम लखन सीता मैया, हनुमान जी जामवंत, सुग्रीव, अंगद नल नील आदि के साथ रैली प्रारंभ हुई जिसका स्वागत पुराना बस स्टैंड में आस पास के रहवासियों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। सरोजनी चौक में शिव मंदिर के पास वार्ड वासियों ने पुष्पवर्षा और जय जय श्री राम के उदघोष के साथ स्वागत किया। आगे डबरापारा के शिव मंदिर के पास वार्ड वासियों ने श्री राम लला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन जमकर श्री राम जी भजनों गाए और जयकारे लगाकर मंडली का स्वागत अभिनंदन किया। रामनगर जलसन सरोवर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में आस पास रहने वालो ने स्वागत किया। बजरंग चौक स्थित प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में वार्डवासियों ने तो आगे राधा कृष्ण मंदिर के सामने भी रहवासियों ने इस राम नाम टोली का स्वागत किया।आगे कुशल सुखरामणि, निरंजन सिन्हा परिवार द्वारा पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। चंडी मंदिर के पास स्थित जैत खाम पर समाजजनों ने भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात आज यह जय श्री राम नाम टोली चंडी मंदिर, श्री खाटू श्याम जी मंदिर एवं प्राचीन श्री राम मंदिर तक श्री राम जी के मधुर संगीत पूर्ण भजन कीर्तन कर नाचते गाते पहुंची। गुरुद्वारा के समीप सिंधी समाज द्वारा राम नाम मंडली और आकर्षक झांकी का स्वागत किया गया। जिसके पश्चात नगर भ्रमण करते हुए राम नाम भजन कीर्तन करते यह रामभक्तो का काफिला कारगिल चौक पहुंचा। श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अवसर 22 जनवरी को राष्टीय स्तर पर मनाए जाने श्री राम उत्सव की मधुर सूचना देने राम नाम मंडली के मालक राम साहू, विकास चंद्राकर, सुभाष अग्रवाल, भानु चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर,भूषण देवांगन,जितेंद्र चंद्राकर, मूलचंद सिन्हा, सुरेश अग्रवाल धनेश्वर निर्मलकर, शशांक कृदत्त, शरद पंडा, दिनेश आसरानी, नेमीचंद बैस, अशोक सिन्हा, लक्ष्मीकांत द्विवेदी, प्रसाद साहू खिलावन यादव, कुलेश्वर सिन्हा, हीरेश्वर सिन्हा, यश देवांगन, चेतन सेन, राजू महावर, सुशील केला, खिलेंद्र साहू, परमेंद्र, टुकेश, जितेंद्र सिन्हा सहित सैंकड़ों राम भक्तो ने पूरे नगर को राम नाम से, राम भजनों से गुंजायमान करते हुए नगर भ्रमण किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!