Uncategorized

रानी दुर्गावती जी  भारतीय गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक थी: विकास मरकाम

मगरलोड/ आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र मारागांव द्वारा बूढ़ादेव मंदिर मारागांव में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम के मुख्य आतिथ्य, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य हिरामन ध्रुव तथा जनपद सदस्य नारायण ध्रुव एवम् आदिवासी ध्रुव गोंड समाज परिक्षेत्र अध्यक्ष भानूराम नेताम की अध्यक्षता में गोंडवाना साम्राज्य की महारानी दुर्गावती का बलिदान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महारानी दुर्गावती जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि महारानी दुर्गावती जी भारत के गौरव और स्वाभिमान की प्रतीक है। उन्होंने जीते जी कभी पराधीनता स्वीकार नही की। मुगल अक्रांता अकबर और उनके सेनापति आसफ खां से लोहा लेकर उन्हें थर्राने पर मजबूर कर दिया। रानी दुर्गावती चंदेलों की बेटी थी, गोंडवानो की रानी थी और दुश्मनों के लिए रणचंडी थी। भारतीय इतिहास में नारीशक्ति, अदम्य साहस और वीरता का पर्याय थी।विकास मरकाम ने कहा आदिवासी समाज के लिए रानी दुर्गावती सदैव प्रेरणापुंज रहेंगी। उनकी राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रधर्म की राष्ट्र अभिरक्षा हेतु प्राणों की आहुति देना सदियों तक अविस्मरणीय रहेगा। गोंडवानों को उनके जीवन से प्रेरणा मिलती है। छत्तीसगढ़ के आदिवासी के पुरखौतियों के सम्मान में निकाली गई आदिवासी पुरखौती सम्मान यात्रा के बारे में जिक्र करते हुए उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी आदिवासी महानायकों के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देती रही है। केंद्र की मोदी सरकार ने आदिवासी गौरव और उनके राष्ट्र निर्माण में योगदान को सम्मान देने का काम किया है।विकास मरकाम ने कहा कि सकल राष्ट्र आज रानी दुर्गावती जी के बलिदान के प्रति कृतज्ञ है। आज जब पूरा भारत अपने आजादी का अमृतमहोत्सव मना रहा है तो हमे उनके बलिदान, उनके संदेशों और विचारों को हृदय में संजोकर जीवंत रखने की आवश्यकता है।इस कार्यक्रम में समाज के परिक्षेत्र कोषाध्यक्ष भोजराय ध्रुव, सचिव अमर सिंह ध्रुव, सहसचिव हेमंत ध्रुव, संरक्षक अनिरुद्ध ध्रुव, सलाहकार यादराम नेताम, मुड़ा अध्यक्ष द्वारका मरकाम एवम नरोत्तम ध्रुव, युवा प्रभाग अध्यक्ष चमार राय ध्रुव, उपाध्यक्ष दानीराम ध्रुव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश्वरी ध्रुव, सचिव राधाबाई, खेमबाई, सुशीला बाई सहित सैकड़ों सगाजन उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!