Uncategorized

महासमुंद लोस : भाजपा ने किया प्रत्याशी का ऐलान, कांग्रेस में मंथन जारी

भाजपा ने इस बार भी प्रत्याशी चयन में नहीं दिया धमतरी को तवज्जो, कई कार्यकर्ताओं, स्थानीय मतदाताओं में निराशा

कांग्रेस प्रत्याशी का इंतजार, जनता कर रही है स्थानीय व संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी की है उम्मीद, पैराशुट प्रत्याशी से हो सकता है नुकसान
धमतरी। लोकसभा चुनाव की तैयारियों में राजनीतिक पार्टियां जुटी हुई है। इसी बीच चुनाव के तारीखो के ऐलान के पूर्व ही भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। जिसमें महासमुंद लोकसभा से भाजपा ने बसना के पूर्व विधायक व संसदीय सचिव रुपकुमार चौधरी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि धमतरी के कार्यकर्ताओं व स्थानीय मतदाताओं द्वारा इस बार भाजपा द्वारा स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाने की उम्मीद की जा रही है। लेकिन ऐलान के साथ ही उम्मीदों पर पानी फिर गया जिससे निराशा भी नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस की बात की जाए तो कांग्रेस अभी भी मंथन के दौर से गुजर रही है। प्रदेश के 11 में से 10 लोकसभा सीटो पर पैनल बनना बताया जा रहा है। जिसमें महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में शामिल है।

कांग्रेस कार्यकर्ता भी चाहते है कि इस बार प्रत्याशी स्थानीय हो वहीं जनता तो काफी पहले से स्थानीय प्रत्याशी की मांग कर रही है। यदि कांग्रेस स्थानीय नेता को प्रत्याशी बनाती है तो इसका लाभ धमतरी क्षेत्र में पार्टी को मिल सकता है। सूत्रो की माने तो महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा किसी बाहरी प्रत्याशी के नाम की चर्चा हो रही है। ऐसे में पैराशुट प्रत्याशी उतारने का निर्णय होता है तो इसका नुकसान पार्टी को चुनाव में हो सकता है। उल्लेखनीय है कि महासमुंद लोकसभा सीट प्रदेश में हाईप्रोफाईल व महत्वपूर्ण माना जाता है। इस सीट से कांग्रेस के कई दिग्गज नेता सांसद रहे है। पहले इस सीट को कांग्रेस का गढ़ माना जाता था लेकिन पिछले तीन कार्यकाल से भाजपा ने महासमुंद क्षेत्र में जीत दर्ज कर कांग्रेस का किला ढहाया है। इस बार कांग्रेस अपनी पुरानी सीट वापस पाना चाहेगी वहीं भाजपा जीत के इस क्रम को निंरतर आगे बढ़ाना चाह रही है। फिलहाल कांग्रेस के प्रत्याशी की घोषणा का इंतजार है। आज दिल्ली में कांग्रेस उम्मीदवारो के नाम पर मंथन हेतु महत्वपूर्ण बैठक होगी। लेकिन स्थिति प्रत्याशी चयन के बाद ही कुछ हद तक स्पष्ट हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!