Uncategorized

वार्डो के खराब मोटर को बनने में लग रहा कई दिन, इसलिए बढ़ी परेशानी

निगम जल विभाग के पास नहीं रहता मोटर का पर्याप्त स्टाक, कई बार मोटर मरम्मत के बाद ही हो पाता है बोर चालु

टेंडर के माध्यम से मोटर मरम्मत हेतु एक फर्म को दिया गया है काम, लेकिन गर्मी में हो जाता है काम का ओव्हरलोड इसलिए मोटर मरम्मत में लगते है कई दिन
धमतरी। नगर निगम द्वारा शहर में लोगों को जल संकट से राहत दिलाने नियमित पानी सप्लाई हेतु सभी वार्डो में बोर करवाया गया है। उक्त बोर से पाईप लाईन जोड़कर वार्ड भर में घर-घर तक फैलाया गया है। जिससे रोजाना सुबह शाम घरों तक पानी पहुंचाया जाता है। शहर के कई वार्ड के लिए निगम के बोर के पानी पर ही निर्भर है। ऐसे जब बोर में खराबी आती है तो वार्डवासी जल संकट से जूझने लगते है। और गर्मी के मौसम में यह संकट विकराल हो जाता है। लोगों की परेशानी तब और बढ़ जाती है जब बोर के मोटर में खराबी के पश्चात उसके मरम्मत में कई दिन लग जाते है। ऐसी स्थिति आज कल लगभग रोज ही बन रही है। बता दे कि नगर निगम द्वारा शहर में 150 से अधिक बोर करवाया गया है। जिनमें सबसे ज्यादा खराबी गर्मी के मौसम में आती है। स्थिति तो कई बार ऐसी हो जाती है कि एक ही दिन में कई वार्डो के बोर के मोटर में खराबी आ जाती है ऐसे में एक साथ सभी स्थानों के मोटर के मरम्मत के लिये न तो निगम के पास मैन पावर है और न ही मोटर का पर्याप्त स्टाक रहता है। यदि पर्याप्त स्टाक रहता तो खराब मोटर को निकालने के साथ ही नया या ठीक मोटर लगाया जाता लेकिन मोटर मरम्मत तक कई दिन सुधार व पानी सप्लाई कार्य बाधित रहता है।


मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से निगम अंतर्गत आने वाले बोर के मोटर मरम्मत का ठेका किसी फर्म को दिया जाता है। लेकिन एक फर्म के पास काम का ओव्हरलोड हर साल गर्मी के चौमासे में हो जाता है। इसलिए मोटर मरम्मत में कई दिन लग जाता है। और लोगों को जल संकट से जूझना पड़ता है। लोगों में चर्चा है कि या तो निगम को विशेषकर गर्मी के मौसम में पर्याप्त मोटर का स्टाक रखना चाहिए या फिर कुछ और मोटर मरम्मत फर्म की सेवा विशेषकर गर्मी के मौसम में लेनी चाहिए ताकि लोगो को कई दिनों तक जल संकट से जूझना न पड़े।

”निविदा के माध्यम से मोटर मरम्मत का कार्य फर्म को दिया जाता है। बोर के मोटर में खराबी की सूचना पर जल्द से जल्द सुधार करवाकर लोगों को नियमित पानी सप्लाई हो इस दिशा में प्रयास निगम का रहता है। ÓÓ
महेन्द्र जगत
जल अधीक्षक, नगर निगम धमतरी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!