Uncategorized

शकरवारा व कोरगांव में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने वाले चार आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

चारों आरोपियों के कब्जे से कुल 105 लीटर देशी कच्ची महुआ शराब जप्त

कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से शराब रखने की मुखबीर सूचना मिलने पर रुद्री पुलिस एवं मगरलोड पुलिस द्वारा त्वरित सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही की गई.मुखबिर की सूचना पर शकरवारा तालाब के नीचे अवैध रूप से आम जगह पर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब बिक्री करने के उद्देश्य से आरोपी रामरतन कमार पिता मेहत्तर कमार 44 वर्ष शकरवारा गोड़पारा थाना रूद्री के कब्जे से 30 लीटर एंव धरम सिंग कमार पिता लक्ष्मण कमार 23 वर्ष निवासी झुंझराकसा थाना नगरी जिला धमतरी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब कुल 50 लीटर जुमला कीमती 10,000रूपये गवाहों के समक्ष जब्त कर आरोपियो का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया.मगरलोड पुलिस को पेट्रोलिंग के दरम्यान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ग्राम बोरसी में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री कर रहा है की सूचना के आधार पर तत्काल रेड कार्रवाही की गई,जहां पर शराब खरीद रहे लोग पुलिस को देख कर भाग गए,शराब बेचने वाले व्यक्ति पकड़ा गया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम संतोष कुमार साहू निवास बोरसी का रहने वाला बताया।आरोपी के पास से 35 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 7000 रुपये एवं बिक्री रकम 200 रुपये नगदी जब्त किया गया।मगरलोड पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इसी प्रकार मगरलोड पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला ग्राम कोरगांव नाला पुल के नीचे अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखी है के सूचना के आधार पर उक्त स्थान पर रेड कार्रवाही की गई,जहा एक महिला को पकड़ा गया जिसका नाम पूछने पर अपना नाम संगीता कमार निवासी कोरगांव का रहने वाला बताया।वही आरोपीया के पास से 20 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 4000को जब्त किया गया एवं आरोपिया के विरुद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही किया गया है।उक्त कार्यवाही में संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रूद्री परि.उप पुलिस अधीक्षक सुश्री विंकेश्वरी पिंदे, प्रआर.संतेर सोरी,गिरधारी निषाद, थाना मगरलोड से सउनि.धनी राम नेताम,प्रआर.वीरेंद्र चंद्राकर, आर.संदीप पाण्डे, विमल पटेल,म.आर. लता साहू, साइबर सेल प्रभारी सन्नी दुबे, प्रआर. लोकेश नेताम, देवेंद्र राजपूत,आर. योगेश नाग, युवराज ठाकुर, फनेश साहू, विरेंद्र सोनकर,विकास द्विवेदी का योगदान रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!