Uncategorized

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा के जन्मदिन पर समर्थकों, शुभचिंतकों द्वारा दी जा रही बधाई

दुर्घटना में घायल होने के बाद रायपुर में चल रहा था उपचार, डाक्टरों ने डिस्चार्ज कर घर पर आराम करने की दी सलाह


डिस्चार्ज के दौरान डाक्टरों ने भी दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, सोशल मीडिया में बधाईयों का दौर जारी
धमतरी। आज भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू (जगदीश) रोहरा का जन्मदिन है। इस अवसर पर उन्हें सोशल मीडिया व फोन के माध्यम से लगातार समर्थकों व शुभचिंतकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी जा रही है।
ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व श्री रोहरा सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। जिसके पश्चात उन्हें धमतरी के श्रीराम हास्पीटल में उपचार हेतु ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात डाक्टरों की सलाह पर बेहतर उपचार हेतु रायपुर में भर्ती कराया गया। आज डाक्टरों द्वारा उन्हें डिस्चार्ज कर घर पर आराम करने की सलाह दी गई। डिस्चार्ज के दौरान डाक्ेटरों द्वारा भी श्री रोहरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। डिस्चार्ज होने के पश्चात श्री रोहरा सीधे धमतरी के लिए रवाना हुए। समर्थकों व शुभचिंतकों द्वारा उनके धमतरी आगमन की सूचना पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई प्रत्यक्ष रूप से देने उत्साहित नजर आए। जैसे ही रामू रोहरा धमतरी पहुंचे उनके समर्थकों व शुभचिंतकों का तांता उनके निवास पर बधाई देने लगा रहा है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी श्री रोहरा को बधाईयां मिल रही है। दुर्घटना में घायल होने के बाद भी श्री रोहरा मिल रही बधाईयों को ग्रहण कर धन्यवाद ज्ञापित कर रहे हैं।इस अवसर पर चर्चा के दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कहा कि जन्मदिन की शुरूआत ईश्वर की आराधना व बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ होती है। आज भी जन्मदिन पर वे धमतरी जिला, प्रदेश व देश की तरक्की व खुशहाली की कामना ईश्वर से करते हैं। जन्मदिन पर जो स्नेह व आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, इसके लिए वे सभी का हृदय से आभारी हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!