Uncategorized

जल जगार उत्सव से प्रेरित होकर औद्योगिकी इकाईयों में किया जा रहा सघन जल संरक्षण कार्य

खाद्य विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा कलेक्टोरेट में संयुक्त रूप से संचालित किया जा रहा हेल्प डेस्क

धमतरी/ कलेक्टर सुश्री नम्रता गांधी के निर्देश पर जिले में जल जगार उत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत जहां गांव-गांव में कार्यक्रम आयोजित कर जल संरक्षण की जानकारी दी जा रही है। वहीं जिले में संचालित सभी औद्योगिक इकाईयां जैसे-अरवा, उसना, राईस मिल, कोल्ड स्टोरेज, फ्लाई एश ब्रिक्स सहितं अन्य औद्योगिक संस्थाओं में केन्द्रीय भूजल बोर्ड के मानकों के अनुपालन हेतु आयोजित कार्याशाला के बाद अनुसरण हेतु खाद्य विभाग एवं जिला उद्योग केन्द्र द्वारा कलेक्टोरेट में संयुक्त रूप से हेल्पडेस्क संचालित किया जा रहा है। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र ने बताया कि जिले में अब तक कुल 225 इकाईयों का पंजीयन पूरा हो गया है। इनमें 79 राईस मिल, 7 फ्लाई एश ब्रिक्स एवं 2 उद्योगों द्वारा पंजीयन पूरा किया गया और उद्योगों द्वारा स्वयं पंजीयन भी किया गया।
गौरतलब है कि औद्योगिक इकाईयों में वर्षा जल संरक्षण के लिए संरचनाओं का निर्माण द्रुतगति से संचालित है। इसके तहत औद्योगिक इकाईं द्वारा वर्तमान में अरिहंत एग्रोटेक, भगवति राइस मिल, आकाश राइस मिल, श्री जी एग्रोटेक, उर्मिला एग्रोटेक, कृष्णा राइस मिल, गणपति राइस मिल, देवश्री एग्रोटेक, राधेश्याम राइस मिल, श्री हरि राइस मिल, बजरंग पेडी इण्डस्ट्रीज, बालकिशन इंडस्ट्रीज आदि संरचनाओं का सत्यापन किया गया है और अन्य उद्योगों में भी पूर्व में स्थापित संरचनाओं को पुर्नजीवित किया जा रहा है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!