Uncategorized

नवनिर्वाचित सांसद रूपकुमारी चौधरी के कल धमतरी आगमन पर होगा स्वागत सम्मान

धमतरी। महासमुंद लोकसभा की नवनिर्वाचित सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी 15 जून को धमतरी प्रवास पर रहेंगी। जिलाध्यक्ष भाजपा प्रकाश बैस, जिला महामंत्री अविनाश दुबे, विस संयोजक प्रकाश गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय साहू, मुरारी यदु, हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू ने बताया कि सुबह 11 बजे भोथली मंडल के ग्राम सिवनी में सांसद का भव्य स्वागत होगा। 1.30 बजे गंगरेल मंडल में आगमन होने पर आमंत्रण हैरिटेज रूद्री तथा आमदी मंडल के ग्राम रांवा में शाम 3 बजे सम्मान और जनसंपर्क होगा। 5 बजे धमतरी शहर पहुंचेंगी। विलाईमाता दर्शन के बाद सदर बाजार से घड़ी चौक पदयात्रा एवं घड़ी चौक में आयोजित सभा को सांसद संबोधित करेंगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!