Uncategorized

कोतवाली पुलिस एवं सायबर टीम ने मोटर साइकिल चोरी के आरोपियों को 48 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

प्रार्थी दाउलाल निषाद पिता बल्दुराम निषाद 29 वर्ष निवासी वार्ड कमांक 12 ग्राम राजपूर सरगी थाना मगरलोड जिला धमतरी 25 जून को गोपाला हॉस्पिटल धमतरी आये और अपने सीडी डीलक्स मोटर सायकल कमांक सीजी 04 एचएन 6319 किमती 15,000 रूपये को अस्पताल के सामने खुले स्थान पर हेण्डल लॉक कर खड़े किये थे और अपने भतीजा चिव्यांश निषाद को देखने के लिये अस्पताल अंदर गये जब वो अस्पताल से वापस आये तो मो०सा० खडी स्थान पर नहीं था आस-पास पता किया पता नही चलने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में मो०सा० चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान कोतवाली पुलिस द्वारा मौका निरीक्षण एवं प्रार्थी का कथन लिया गया तथा चोरी के सीडी डिलक्स मोटर सायकल कमांक सीजी 04 एचएन 6319 एवं अज्ञात चोर की पता तलाश की जा रही थी एवं आस पास के लोगों से पूछताछ एवं मुखबिर के माध्यम से पता तलाश की जा रही थी।तभी मुखबीर सूचना मिला की विनोद देवांगन पता जालमपुर एवं राहुल सोनी पता अधारी नवागांव दोनों चोरी के मोटर सायकल बिकी करने हेतु ग्राहक तलाशने की सूचना मिलने पर सायबर टीम एवं कोतवाली पुलिस द्वारा दोनों आरोपी का पता तलाश कर दोनों आरोपी दानीटोला नहर नाका धमतरी पास में एक साथ घुमते मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाकर पृथक-पृथक से कड़ाई से पूछताछ कर कथन लेने पर दोनो आरोपीगण द्वारा मिलकर विनोद के हीरो मोटर सायकल कमांक सीजी 05 एएल 4468 से जाकर 12 से 1 बजे के मध्य गोपाला हॉस्पिटल धमतरी के सामने खडी सीडी डिलक्स मोटर सायकल को चोरी करना स्वीकार करने तथा आरोपी राहुल सोनी द्वारा चोरी के मो०सा० को अपने घर से तथा आरोपी विनोद देवागंन द्वारा घटना में प्रयुक्त अपने मो०सा० को अपने घर से बरामद कराने पर आरोपीगण से पृथक-पृथक विधिवत जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिटीकोतवाली धमतरी में अपराध क्र.263/24 धारा 379,34 भादवि० के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उक्त कार्यवाही में थाना सिटीकोतवाली से सउनि.अनिल यदु,प्रआर. पारस सोन,आर.महेश्वर ध्रुव, सायबर प्रभारी निरी.सन्नी दुबे,प्रआर.लोकेश नेताम,देवेंद्र राजपूत आर. योगेश नाग,आनंद काटकवार,विकास दिवेदी फनेश साहू,युवराज ठाकुर कृष्णा पाटिल,देवेंद्र साहू का योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!