Uncategorized

आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का सशक्त निर्माता है : रंजना साहू

पीजी कॉलेज में विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम का हुआ समापन


धमतरी। बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर शासकीय महाविद्यालय धमतरी में आयोजित विकसित भारत युवा सांसद कार्यक्रम का समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं धमतरी की पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू, भाजपा नेत्री रितिका यादव शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय प्राचार्य डॉ विनोद कुमार पाठक ने किया। रंजना साहू ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं के भीतर नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का विकास करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं। अपने प्रेरक संबोधन में श्रीमती साहू ने कहा कि आज का युवा केवल देश का भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान का सशक्त निर्माता है। विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब हमारी युवा पीढ़ी शिक्षित, जागरूक और जिम्मेदार बनेगी, युवा सांसद जैसे मंच विद्यार्थियों को अपनी बात रखने, लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझने और नेतृत्व कौशल विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!