Uncategorized

समग्र शिक्षा अंतर्गत सार्थक के विशेष बच्चों को सहायक शिक्षण किट प्रदान

बीईओ लीलाधर चौधरी बोले, विशेष आवश्यकता वाले प्रत्येक बच्चे तक आवश्यक संसाधन पहुँचाना शासन की प्राथमिकता


धमतरी। समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत विशेष आवश्यकता वाले बच्चे अर्थात विशेष आवश्यकता वाले बच्चों हेतु ब्लॉक रिसोर्स सेंटर धमतरी कार्यालय में सहायक शिक्षण किट प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी, लीलाधर चौधरी, इफउ समन्वयक ललित सिन्हा एवं सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कमलेश कुमार ध्रुव की उपस्थिति में सार्थक संस्था के 9 विशेष बच्चों को आवश्यक शिक्षण किट प्रदान किए गए। लो विजन किट, फन एक्टिविटी किट, वुडन पजल, सोलर सिस्टम मॉडल, संख्या पहचान पजल, डेट ऑफ वीक किट, फिंगर ग्रिपर, अबेकस बीड्स, थैराबैंड आदि सामग्री उपलब्ध कराई गई। बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित बच्चों तथा बौद्धिक दिव्यांगता एवं सेरेब्रल पाल्सी से प्रभावित मनीष एवं अर्जुन को आवश्यकता अनुसार विशेष सामग्री प्रदान की गई। इस अवसर पर बीईओ लीलाधर चौधरी ने कहा कि शासन प्रत्येक विशेष आवश्यकता वाले बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण एवं आवश्यकता-आधारित संसाधन पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें तथा समावेशी शिक्षा को सुदृढ़ किया जा सके।

Ashish Kumar Jain

Editor In Chief Sankalp Bharat News

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!