Uncategorized

होली पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है

जनप्रतिनिधियों ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ


धमतरी। होलिका दहन के साथ ही पर्व की शुरुआत हो गई है। होली पर्व पर धमतरी जिले की जनता को जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। पूर्व मंत्री व कुरुद विधायक अजय चन्द्राकर, धमतरी विधायक ओंकार साहू, महापौर रामू रोहरा, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष तारिणी चन्द्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, कुरुद नगर पालिका अध्यक्ष ज्योति भानू चन्द्राकर, भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति हरख जैन, नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने बधाई देते हुए कहा कि होली पर्व का आनंद ऐसे उठाएं कि दूसरों को किसी प्रकार से परेशानी अथवा असुविधा न हो। सभी समाज के लोग सर्वधर्म समभाव के साथ आगे भी इस परम्परा को कायम रखें। होली पर्व शांति व सौहाद्र्रता का पर्व है। होली पर्व आपसी भाईचारे व गिलेशिकवे भूलकर नई शुरुआत का पर्व है। होली पर्व हमारी सनातन परम्परा का प्रतीक है। पर्व असत्य पर सत्य की, अधर्म पर धर्म की, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। जनप्रतिनिधियों ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह होली सभी के जीवन को खुशियों के उमंग से भर दे। जिस प्रकार होली कई रंगो से मनाई जाती है उसी प्रकार हमारे जीवन में खुशियों के रंग समाये, जिला, राज्य व देश की निरंतर तरक्की की ओर अग्रसर हो। सभी के जीवन में शांति, सौहाद्र्रता, खुशहाली बने रहे यही कामना करते है।
होली का पर्व भारत की परंपरा का प्रमुख पर्व है और प्राचीन गौरवशाली परंपरा का उदाहरण है। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लडऩे की प्रेरणा देती है, यह पर्व सभी के जीवन में खुशियों और उन्नति की सौगात लेकर आए। समस्त क्षेत्र में सामाजिक समरसता, धार्मिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का जज्बा वर्ष पर्यंत कायम रहे, ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भावना का वातावरण बन सके। इस पवित्र त्यौहार पर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर कर प्रेम से पर्व को मनाने का संकल्प लेना चाहिए, यह पर्व आप सभी आपसी भाईचारा, प्रेम सद्भावना के साथ मनाए, कोई ऐसा व्यवहार ना किया जाए जिससे किसी की पवित्र भावना को ठेस पहुंचे। स्नेह के रंगों से सराबोर होली पर्व समस्त लोगों को रंगों की महक, खुशियां स्नेह, विश्वास, नई उमंग नई तरंग के साथ सभी के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!