Uncategorized

140 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने वाला बजट – कविंद्र जैन

मोदी 3.0 का यह पहला बजट मोदी की गारंटियों को क्रमशः पूरा करने की दिशा मे पहला कदम साबित होगा। अमृत काल का यह महत्वपूर्ण बजट देश की आर्थिक विकास की गति को और आगे ले जायेगा। देश ने 8% की दर से आर्थिक विकास कर के दिखाया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद मे आज जो बजट प्रस्तुत किया उसमे किसानों, युवाओं और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। कृषि क्षेत्र के लिए इस बजट में 1.52 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। 1 करोड़ युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए 500 टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर दिया जायेगा जिसके लिए छात्रों को 5000 प्रति माह दिया जायेगा साथ ही 6000 अतिरिक्त दिया जायेगा। हायर एजुकेशन के लिए 3% ब्याज दर पर 10 लाख तक लोन जायेगा। महिलाओं को शिक्षा के लिए लोन दिया जायेगा। मुद्रा लोन के अंतर्गत मिलने वाली अधिकतम राशि 10 लाख से बढ़ा कर 20 लाख की जा रही है। 3 करोड़ नए आवास बनाए जायेंगे। 1 करोड़ घरों को पी एम सूर्य योजना के अंतर्गत मुफ्त बिजली दी जायेगी। 12 नए आद्योगिक हब बनाए जायेंगे। अर्बन हाउसिंग के लिए 10 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है। सिंचाई परियोजनाओं के लिए अभूतपूर्व धन राशि आबंटन किया जा रहा है। वैश्विक पर्यटन को बढ़ावा दिया जायेगा। 100 बड़े शहरों मे पानी सप्लाई पर काम किया जायेगा। इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 11 लाख करोड़ से अधिक खर्च किया जायेगा। रोजगार के लिए 10 लाख करोड़ का पैकेज दिया जायेगा। वित्त मंत्री ने आत्म निर्भर भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर का खाका प्रस्तुत किया। यह बजट 140 करोड़ देशवासियों को आत्मनिर्भर बनाने वाला साबित होगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!