Uncategorized

सोशल क्लब, राखी सखी सहेली ग्रुप ने मनाया सावन उत्सव व फ्रेंडशिप डे

धमतरी। सारी चिंताओं से मुक्त होकर, हर्ष उल्लास, मौज-मस्ती और धूम धड़ाके के साथ सोशल क्लब, राखी सखी सहेली ग्रुप ने सावन उत्सव एवं फ्रेंडशिप डे मनाया। कार्यक्रम में शहर की प्रतिष्ठित नागरिक रीता लुंकड़ ,सरोज अग्रवाल,सीमा अग्रवाल, मनीषा साहा,अनु नन्दा, भारती कृदत्त, शोभा मगर, सुमित्रा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल (पीबीएस) मीना खंडेलवाल, डॉ वीणा चटर्जी, अनीता मित्तल, आशा गांधी ओम लता राठी,सरला राखेचा उपस्थित रही। सावन उत्सव के सह आयोजन ने इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। प्रकृति की तरह हरे परिधानों में सजी संवरी महिलाओं ने कुछ लम्हे स्वयं के लिए भी जीये। लोकप्रिय गानों पर थिरके। मित्रता व समाज सेवा के इसी ध्येय को मद्देनजर रखते हुए उपरोक्त महिलाओं ने एक समाजिक संस्था सोशल क्लब का गठन किया है। क्लब के माध्यम से वंचित विद्यार्थियों, महिलाओं अथवा संस्थाओं के हित में कार्य किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के विवाह में योगदान भी संस्था द्वारा दिया गया। सावन उत्सव व फ्रेंड शिप डे में समय कैसे बीता सदस्यों को पता ही नहीं चला। अंत में सभी ने एक दूसरे को मंगलकामनाएं देकर विदा किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!