Uncategorized

युवा कांग्रेस द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली गई मशाल यात्रा

छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के सह प्रभारी ज्ञानेश शुक्ला एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार कांग्रेस युवा नेता गौतम वाधवानी एवं युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष हितेश गंगवीर के नेतृत्व में मशाल यात्रा निकाली गई मशाल यात्रा का मुख्य उद्देश्य बताते हुए गौतम वाधवानी ने बताया की जिस तरह पूरे प्रदेश में अपराध बढ़ रहा है बलात्कार डकैती लूट मार धमतरी से लेकर बस्तर तक अवैध रेत खदान में बैठे सत्ता के नुमाइंदों के द्वारा पत्रकारों से गुंडा गर्दी की जा रही हे उन्हें डराया धमकाया जा रहा हे षड्यंत्र पूर्वक भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी की गई है वही हितेश गंगवीर ने बताया की जिस सतनामी समाज के लिए आवाज उठाने पर विधायक देवेंद्र यादव , युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र बंजारे एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा व सतनामी समाज के अन्य निर्दोष युवाओं के षड्यंत्र पूर्वक जेल भेजें जाने के व कांग्रेसीयों के साथ हुए मारपीट की घटना को लेकर मसाल यात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है.बलौदा बाजार की घटना में मंच में उपस्थित भाजपा के नेताओ द्वारा जो भड़काऊ भाषण दिया गया उस पर अभी तक कोई कार्यवाही क्यों नही की गई बाबा गुरु घासीदास के अनुयायी मनखे मनखे एक समान का उद्देश्य लेकर चलने वाले निर्दोष साथियों को गिरफ्तार कर सरकार अपनी खुफिया एजेंसीयो की नाकामियों को छुपाना चाहती है.

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!