Uncategorized

नियत, नीति और नजर को सुधार ले तो परमात्मा अवश्य प्राप्त होगा – प्रदीप मिश्रा

कथा के तीसरे दिन भटके परिवारों को सनातन धर्म से पुन: जोडऩे, गौ सेवा पर दिया जोर

धमतरी। रुद्रेश्वर महादेव संघ समिति द्वारा कांटाकुर्रीडीह में शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत कल तीसरे दिन अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कथा सुनाते हुए कहा कि आज गली, मोहल्ले, क्षेत्रो में जो कृत्य हो रहे है। उसके पीछे सबसे बड़ा कारण यह हैै कि मोबाइल पर गलत चीजें देख मन में गलत विचार रखना है। जो बेटियां कंधे पर स्कूल बैग ले जाने में समर्थ नही है। उनके साथ गलत कृत्य हो रहे है। जो कि बड़े दुर्भग्य की बात है। नियत नीति और नजर को सुधार ले तो परमात्मा अवश्य प्राप्त होगा। ये तीनों चीजे अगर सही रही तो किसी की हिम्मत नही है कि आपका कुछ बिगाड़ ले। नियत, नीति और नजर को साफ रखकर काम करेंगें तो मेहनत रंग लाएगी। अगर नियत, नीति और नजर बिगड़ जाय तो दुख झेलना पड़ता है। सदैव अच्छे कर्म करे। क्योकि कर्म के अनुसार फल भोगना ही पड़ता है। लोभ और अहम बर्बादी की ओर ले जाता है। शिव के प्रति विश्वास अटल रखने से हर कार्य सफल होते है।

आगे उन्होंने दक्ष प्रजापति एवं भगवान गणेश सहित अन्य प्रसंग पर भक्तों को कता रसपान कराया। साथ ही शिव महापुराण कथा के बीच बीच में बताये गये उपायो का पालन कर लाभ मिलने वाले भक्तों के पत्रो को भी पंडित मिश्रा ने अपने अंदाज में साझा किया। अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा कि सनातन धर्म के प्रति अडिग रहना चाहिए। क्योंकि सनातन धर्म से ही राष्ट्र का उत्थान होगा। इसलिए कुछ भटके हुए लोगो को सनातन धर्म के प्रति जागृत करना आवश्यक है। गौ सेवा को लेकर पं. मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गाय हमारी माता है। इसलिए इसकी सेवा करने गाय अवश्य पाले। क्योकि इससे हमे दुध एवं गोबर, शुद्ध मिलेगा। साथ ही गौ सेवा करने का पुण्य भी मिल जाएगा। शिव महापुराण कथा पंडाल में भजन कीर्तन कर अपनी अंदाज में शिव के प्रति आस्था प्रकट कर रहे है। इसे देख आयोजन समिति के दीपक ठाकुर सहित अन्य द्वारा भजन संध्या पंडाल में ही कराया गया। कथा के दौरान धमतरी विधायक ओंकार साहू, सिहावा विधायक अंबिका मरकाम, बालोद विधायक संगीता सिन्हा के अलावा समिति के संरक्षक दीपक लखोटिया, दीपक ठाकुर, हेमराज सोनी, रोहित मरकाम जिला पंचायत सदस्य खूबलाल ध्रुव, राजेश साहू, बसंत अग्रवाल, हरीश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लाखो भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!